मणिपुर विश्वविद्यालय

मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है।[1] यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई।[2] १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है।[2] विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं।

मणिपुर विश्वविद्यालय

आदर्श वाक्य:धियो यो नः प्रचोदयात्
स्थापित५ जून १९८०
प्रकार:सार्वजनिक
मान्यता/सम्बन्धता:यूजीसी
कुलाधिपति:प्रो॰ एन॰ दिलीप मधुकर
कुलपति:प्रो. एन लोकेन्द्र सिंह
अध्यक्ष:गुरबचन जगत
अवस्थिति:इम्फाल, मणिपुर, भारत
परिसर:शहरी
जालपृष्ठ:www.manipuruniv.ac.in
मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की सूची". मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2012.
  2. "विश्वविद्यालय का परिचय". मूल से 30 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2012.

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें