मद्दूर वड़ा (कन्नड़: ಮದ್ದೂರು ವಡೆ) एक प्रकार का वड़ा होता है और केवल कर्नाटक राज्य विशेष के खानपान में आता है। इस अल्पाहार का नाम कर्नाटक राज्य के मांड्या जिला के मद्दूर कस्बे से आया है। यह शहर बंगलुरु एवं मैसूर शहरों के बीच बसा हुआ है और मद्दूर वड़े इन दोनों के बीच रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग पर बसों व रेलों में बेचा जाता है। यह चावल के आटे, सूची एवं मैदा से बनता है। इसमें कड़ी पत्ता, कसा हुआ नारियल, हींग एवं बारीक कटी प्याज भी पड़ती है। सभी चीजों को तेल में हल्का छौंक लगा कर भूना जाटा है और फिर कुछ पानी के साथ मिलाकर गूंधा जाता है। तब इसके बड़े बनाये जाते हैं और सुनहरे भूरे रंग होने तक तेल में तले जाते हैं। [1]

मद्दूर वड़ा  

मद्दूर वड़ा
उद्भव
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र कर्नाटक,दक्षिण भारत

इन्हें भी देखें संपादित करें


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Maddur Vade on Mysore Bangalore train route in comments section:". मूल से 30 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 नवंबर 2010.