मध्य प्रदेश के ज़िले

(मध्य प्रदेश के जिले से अनुप्रेषित)

मध्यप्रदेश में कुल जिलो को संख्या 55 है तथा दो जिले नागदा और चाचौड़ा प्रस्तावित हैं अगर इन 2 जिलों को मान्यता मिल गयी तो मध्य प्रदेश में 55 से बढकर 57 जिले हो जायेंगे। नागदा जिला उज्जैन से अलग होकर बनेगा, चाचौड़ा जिला गुना से अलग होकर बनेगा।

इतिहास संपादित करें

  • 1956 में गठन के समय कुल जिले 43 थे।
  • 1972 में 2 जिले बनाए गए 43+2=45
 -भोपाल
 -राजनांदगाँव
  • 1998 में बड़े जिलों से 16 नए जिले बनाए गए जिनसे मध्यप्रदेश में कुल जिलों की संख्या 61 हो गई। 45+16=61

जिनमें से 16 जो नए जिले बनाए थे उनमें से 7 जिले वर्तमान में मध्यप्रदेश में है।

  • 2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया और 16 जिले इस राज्य में दिए गए इस प्रकार मध्यप्रदेश में जिलों कि संख्या पुनः 45 हो गई।
  • छत्तीसगढ़ विभाजन के समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे।
  • 2003 में पुनः 3 नए जिले बनाए गए इस समय मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी थे जो कि मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सीएम है।

तीन नए जिले इस प्रकार है -

-अनूपपुर
-बुरहानपुर
-अशोकनगर

इस प्रकार जिलों कि कुल संख्या 45+3=48 हो गई।

  • 2008 में 2 नए जिले बनाए गए इस समय सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान थे।
-अलीराजपुर (झाबुआ से)
-सिंगरौली (सीधी से)

जिलों की संख्या 48+2=50

  • 16 अगस्त 2013 को एक नया जिला बनाया गया।
-आगर मालवा (शाजापुर से)

कुल जिले 50+1=51

  • 1 अक्टूबर 2018 को एक ओर नया जिला बनाया गया।
-निवाड़ी (टीकमगढ़ से)

कुल जिले 51+1=52

  • 15 अगस्त 2023 को एक ओर नया जिला बनाया गया।
-मऊगंज (रीवा से)

कुल जिले 52+1=53

  • 5 अक्टूबर 2023 को दो नए जिले बनाए गए।
-पांढुरना (छिंदवाड़ा से)
-मैहर (सतना से)

कुल जिले 53+2=55

  • 18 मार्च 2020 को 3 नए जिलों को प्रस्तावित किया गया।

सीएम - श्री कमलनाथ

-नागदा (उज्जैन से)
-चाचौडा़ (गुना से)


मध्यप्रदेश मे वर्तमान में कुल 55 जिले और 10 संभाग है। तथा 2 अन्य जिले प्रस्तावित है।

सन्दर्भ संपादित करें