मानचेस्टर नहर ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जलमार्ग है। इस जलमार्ग के विकास से यहां के उद्दोग-घन्धों में आशातीत प्रगति हुई है। इस नहर के द्वारा मरसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित ईस्थम को मानचेस्टर से मिलाया गया है। यह लगभग 58 किलोमीटर लम्बी तथा 37 मीटर चौड़ी है। इसकी गहराई लगभग 8.5 मीटर है। इस नहर का निर्माण 1 जनवरी 1894 को पूर्ण हुआ। आधिकारिक रूप से इसमें परिवहन 21 मई 1894 को शूरू हुआ। जब यह बनकर तैयार हुई तो अपने समय की सबसे बड़ी परिवहन नहर थी।[1] इसका निर्माण लिवरपूल से कपास के परिवहन के लिए किया गया था क्योंकि रेल के द्वारा परिवहन पर बहुत अधिक खर्च होता था।

मानचेस्टर नहर से गुजरता एक मालवाहक जहाज

ये भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Owen 1983, पृष्ठ 120