मानव शरीर की पेशियों की सूची

यहाँ मानव शरीर की पेशियों की सूची दी गयी है।

सामान्य मानव में लगभग 640 कंकाल पेशियाँ हैं। लगभग प्रत्येक पेशी की जोड़ीदार पेशी भी होती है - इस प्रकार लगभग 320 पेशियों के जोड़े मानव शरीर में हैं।

सिर की पेशियाँ संपादित करें

१. ललाट (frontalis)
२. नासा (nasal),
३. उत्तर ओष्ठ चतुरस्रा (quadratus labii superioris)
५. सृक्कोत्कर्षणी (zygomaticus),
६. कैनाइनस (Caninus),
७. गलपार्श्वच्छदा (platysma myoides),
९. टैंगुलैरिस (tr.iangularis),
१०. निम्न ओष्ठ चतुरस्रा,
११. अधर उन्नमनी (mentaiis),
१२. वक्त्रमंडलिका (orbicularis oris), की निम्न ओष्ठ कृंतक पेशी (incisivus labii inferioris),
१३. कपोल संपीडनी (buccinator),
१४. चर्वणी (masseter),
१५. वक्त्र मंडलिका,
१६. कपोल संपीडनी,
१७. कैनाइनस,
१८. नासापट अवनमनी (depressor septi),
१९. नासा,
२०. कपाल पेशी (temporal) तथा
२१. भ्रूनमनी (procerus)।

ग्रीवा की पेशियाँ संपादित करें

१. उरोस्थिंकठिका (sternohyoid),
२. अंसकंठिका (omohyoid) का ऊर्ध्व मध्यांश,
३. अवटुकंठिका (thyrohyoid),
४. द्वितुंदी (digastric) का अग्र मध्यांश,
५. चिबुककंठिया (mylohyoid),
६. कठिका जिह्विका (hyoglossus),
७. शरकंठिका (stylohyoid),
८. चर्वणी (masseter),
९. द्वितुंदी का पश्च मध्यांश,
१०. पट्टिका-शिरस्या (splenius capitis),
११. उर: कर्णमूलिका (sternocleidomastoid),
१२. अंसफलक उन्नायक (levator scapulae),
१३. पश्च विषमा (scalenus posterior),
१४. मध्य विषमा (medius),
१५. पूर्व विषमा (anterior),
१६. पृष्ठच्छदा (trapezins),
१७. अंसकंठिका का निम्न मध्यांश तथा,
१८. उर: कर्णमूलिका।

धड़ की पेशियाँ संपादित करें

१. बाहृय तिर्यक्‌ (external oblique),
२. अग्र (latissimus dorsi),
४. बृहत्‌ उरश्छद (pectoralis major),
५. अंसच्छद (deltoid),
६. उर:कर्णमूलिका (sternocleidomastoid),
७. पृष्ठच्छदा,
८. अधोजत्रुका
९. बाह्य पशुंकांतर,
१०. लघु उरश्छद
११. अधोंसफलका (subscapularis)।
१२. तुंडप्रग्रडिकी (coracobrachialis),
१३. द्विशिरस्का प्रगंडिकी का ह्रस्व शीर्ष (short head of biceps brachialis),
१४. बृहत्‌ अंसाभिवर्तनी (teres major),
१५. कटिपाश्व्रच्छदा,
१६. अग्रदंतुरा,
१७. बाह्यपशुंकांतर,
१८. समोदरी (rectus abdominis),
१९. अनुप्रस्थांत प्रावरणी (transversalis fascio),
२०. अनुप्रस्थ औदरी (transversus abdominis) तथा
२१. आंतरतिर्यक्‌ पेशी।

ऊर्ध्व अग्रांग (Upper extremity) संपादित करें

१. पृष्ठच्छदा (trapezius),
२. उर:कर्णमूलिका (Sternocleidomastoid),
३. अर्धर्कटकी शिरस्या (Semis pinalis capitis),
४. पट्टिका शिरस्या एवं ग्रैवी (splenius capitis et cervicis),
५. अंसउन्नमनी (levator scapulae),
६. लघु अंसापकर्षणी (rhomboideus minor),
७. बृहत्‌ अंसापकर्षणी (rhomboideus major)
८. अर्ध्यसपृष्ठिका (supraspinatus),
९. अवअंसपृष्ठिका (infrasapinatus),
१०. बृहत्‌ अंसाभिवर्तनी (teres major),
११. ट्राइसेप्स ब्रैकाई (triceps brachii),
१२. पश्च निम्न दंतुरा (serratus posterior, inferior),
१३. बाह्य पर्शुकांतर (external intercostal),
१४. कटि अभिपृष्ठ प्रावरणी (lumbodorsal fascia) से आवृत्त त्रिककंटिका (sacrospinalis),
१५. महा नितंबिका (glufeus maximus),
१६. कटिपार्श्वच्छदा (latissimus dorsi),
१९. बृहत्‌ अंसाभिवत्रनी,
२०. लघु अंसाभिवर्तनी तथा २१ अंसच्छद (deltoid) पेशी।

अग्रबाहु की पेशियाँ संपादित करें

१. अंसच्छदा (deltoideus),
२. प्रगंडिकी (brachialis),
३. द्विशिरस्का प्रगंड (biceps brachii),
४. प्रगंड प्रकोष्ठिकी (brachioradialis),
५. दीर्घ बहिष्प्रकोष्ठ मणिबंध प्रसारिणी (exensor carpi radialis longus)
६. सामान्य अंगुलिप्रसारिणी (extensor digitorum communis),
७. लघु बहिष्प्रकोष्ठ मणिबंधप्रसारिणी,
८. दीर्घ अंगुष्ठअपवर्तनी (abuctor pollicis longus),
९. लघु अंगुष्ठप्रसारिणी (extensor poillicis brevis),
१०. प्रथम करभ अस्थ्यंतर (first dorsal interosseus) पेशी,
११. अंगुष्ठ अपवर्तनी (abductor pollicis),
१२. लघु अंगुष्ठ अपवर्तनी,
१३. दीर्घा अंगुष्ठ आकुचनी (flexor pollicis longus),
१४. बहिर्मणिबंध आकुंचनी (flexor carpi radialis),
१५. वर्तु अवताननी (pronator teris),
१६. प्रगंडिकी,
१७. ट्राइसेप्स ब्रैकाई (triceps brachii),
१८. तुंडप्रगंडिकी (coraco-brachialis),
१९. बृहत्‌ अंसाभिवर्तनी (teres major),
२०. कटिपार्श्वच्छदा (latissimus dorsi) तथा बृहत्‌ उरश्छद (pectoralis major)।

हाथ की पेशियाँ संपादित करें

१. कनिष्ठा अपर्वतनी (abductor digiti quinti),
२. अंत: प्रकोष्ठ मणिबंध प्रसारिणी (extensor carpi ulnaris)
३. सामान्य अंगुलि प्रसारिणी,
४. कूर्पर-पृष्ठिका (anconeus)
५. दीर्घ तथा लघु बहिष्प्रकोष्ठ मणिबंध प्रसारणी
१२. दीर्घ असाभिवर्तनी,
१३. ट्राइसेप्स ब्रैकाई,
१४. बहिर्मणिबंध आकुंचनी,
१५. अतमंणिबंध आकुंचनी,
१६. लघु अंगुष्ठ अपवर्तनी तथा
१७. अगुष्ठ अपवर्तनी।

अध: शाखा की पेशियाँ संपादित करें

१. महानितंबिका (gluteus maximus),
२. द्विशिरस्का औरवी (biceps femoris),
३. बृहत्‌ पार्श्वस्या (vastus lateralis),
४. कंडराकल्पा (semitendinosus) तथा कलाकल्पा (semimembranosus),
५. परापिंडिका (gastrocnemius),
६. पिंडिका (soleus),
७. परापिंडिका तथा पिंडिका की आकिलीज़ (Achilles) कंडरा (tendon),
८. दीर्घ पाद विवर्तनी (peroneus longus) की कंडरा,
९. दीघ पादांगुलि प्रसारिणी (extensor digitorum longus),
१०. लघुपाद विवर्तनी की कंडरा
११. लघुपादांगुलि प्रसारिणी,
१२. क्रूसाकार पादस्नायु (crucial crucral ligament),
१३. अनुप्रस्थ (trasverse) पादस्नायु,
१४. लघुपाद विवर्तनी,
१५. दीर्घ पादांगुलि प्रसारिणी
१६. अग्र प्रजंघिकी (anteriior tibialis),
१७. दीर्घ पादविवर्तनी,
१८. ऊरु प्रावरणी ताननी (ensor fascia lata) तथा श्रोणिफलक प्रजंघिका क्षेत्र (iliotibial tract),
१९. समा औरवी (retus femoris),
२०. दीर्घतमा (sartorius) तथा
२१. ऊरु प्रावरणी ताननी और श्रोणिफलक प्रजंघिका क्षेत्र।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें