माया देवी मंदिर, लुंबिनी

लुंबिनी में मंदिर

माया देवी मंदिर प्राचीन बुद्ध मंदिर है जो कि लुंबिनी, नेपाल, के युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में स्थित है। यह पारंपरिक तौर पर गौतम बुद्ध का जन्मस्थान माने जाने वाले लुंबिनी का मुख्य मंदिर है। यह पवित्र कुंड पुष्करणी और पवित्र बगीचे के निकटस्थ है। इस स्थल से प्राप्त हुए सबसे पुराने पुरातात्त्विक अवशेष ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी की अशोक द्वारा निर्मित ईंट की इमारत थीं, परन्तु 2013 में ईसा पूर्व छठी शताब्दी के लकड़ी से बने मंदिर की ख़ोज हुई।[1]

माया देवी मंदिर

माया देवी मंदिर व पवित्र कुंड
माया देवी मंदिर, लुंबिनी is located in नेपाल
माया देवी मंदिर, लुंबिनी
माया देवी मंदिर, लुंबिनी
नेपाल में स्थिति
27°28′10″N 83°16′33″E / 27.469554°N 83.275788°E / 27.469554; 83.275788
जानकारी
स्थापना ~550 ईसा पूर्व
पता लुंबिनी
देश नेपाल

2013 की ख़ोज संपादित करें

अंतरराष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने नवम्बर 2013 में माया देवी मंदिर के अंदर खुदाई शुरू की। इस उत्खनन का नेतृत्वकर्ता यूनाईटेड किंगडम के डरहम विविद्यालय के रोबिन कॉनिंगहम और पशुपति क्षेत्र विकास न्यास के कोष प्रसाद आचार्य ने किया। कॉनिंगहम के अनुसार "बुद्ध के जीवन से जुड़ी यह पहली पुरातात्विक वस्तु है"।[2][3]

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में दक्षिण एशियाई पुरातत्व की प्राध्यापक जूलिया शॉ ने चेताया था कि यह ख़ोजा गया मंदिर बुद्ध के समय से पूर्व की जाने वृक्ष पूजा का भी प्रतिनिधित्व कर सकता है व इसमें और अनुसंधान की जरूरत है।[3]

गेलरी संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "लुंबिनी में मिला दुनिया का सबसे प्राचीन बौद्ध विहार". बीबीसी हिन्दी. 26 नवम्बर 2013. मूल से 28 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवम्बर 2013.
  2. "बुद्ध के छठी सदी ईसापूर्व में होने की संभावना". सहारा समय. 26 नवम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवम्बर 2013.
  3. वर्गानो, डैन (25 नवम्बर 2013). "Oldest Buddhist Shrine Uncovered In Nepal May Push Back the Buddha's Birth Date". नैश्नल जिओग्रैफ़िक. मूल से 26 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवम्बर 2013.