मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023 भारत के राज्य मिज़ोरम की तेरहवीं विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं जिनके लिए मतदान 7 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।[1]

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2023
भारत
← 2018 7 नवंबर 2023 2028 →

मिज़ोरम विधान सभा की सभी 40 सीटें
बहुमत के लिए चाहिए 21
मतदान %77.04%
 
नेता ज़ोरामथंगा लालदुहोमा ज़ोडिंतलुआंगा रालते
पार्टी मिज़ो नेशनल फ्रंट ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट कांग्रेस
नेता बने 1998 2018 2018
नेता की सीट आइजोल पूर्व- 1 सेरछिप थोरांग
पिछला चुनाव 37.7%,
26 सीटें
22.9%,
8 सीटें
28.9%,
5 सीटें
वर्तमान सीटें 27 6 5


वर्तमान मुख्यमंत्री

ज़ोरामथंगा
मिज़ो नेशनल फ्रंट



पृष्ठभूमि संपादित करें

मिज़ोरम विधानसभा का पञ्चवर्षीय कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहा है अतः इसके पहले राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आवश्यक हैं।

इसी तारतम्य में भारत निर्वाचन आयोग का 20 सदस्यीय दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर 29 अगस्त 2023 को आइजोल पहुंचा।[2] इस प्रतिनिधिमण्डल में श्री कुमार के अलावा निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त हिरदेश कुमार और 12 अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

कार्यक्रम संपादित करें

9 अक्तूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार संगोष्ठी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा मिज़ोरम सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम संबंधी घोषणा की गई, जिसके अनुसार मिज़ोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर 2023 को एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।[3] तारीखों सहित संपूर्ण कार्यक्रम निम्नलिखित है:

कार्यक्रम तिथियां[4]
राजपत्रित अधिसूचना जारी दिनांक 13 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2023
पर्चों की स्क्रूटिनी 21 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2023
मतदान दिनांक 7 नवंबर 2023
मतगणना दिनांक 3 दिसंबर 2023
दिनांक जिसके पूर्व चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए 5 दिसंबर 2023

दल एवं प्रत्याशी संपादित करें

      मिज़ो नेशनल फ्रंट संपादित करें

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता चित्र सीटें लड़ीं
मिज़ो नेशनल फ्रंट   ज़ोरामथंगा   घोषणा शेष

      मिज़ोरम सेक्युलर अलायंस संपादित करें

कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी और मिज़ो पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया।[5][6]

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता चित्र सीटें लड़ीं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस     ज़ोडिंतलुआंगा रालते   घोषणा शेष
ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी लालरिनमाविआ घोषणा शेष
मिज़ो पीपुल्स कॉन्फ्रेंस   लालमांगइहा साइलो घोषणा शेष

अन्य पार्टियां संपादित करें

पार्टी ध्वज चुनाव चिह्न नेता सीटें लड़ीं
भारतीय जनता पार्टी     बुद्धधन चकमा घोषणा शेष
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी     घोषणा शेष
आम आदमी पार्टी     घोषणा शेष

परिणाम संपादित करें

दलवार सीटों की स्थिति संपादित करें

राजनैतिक दल प्राप्त मत सीटें
# % ± लड़ीं जीतीं ±
ज़ोराम पीपुल्स मूवमेंट 2,65,755 37.86 40 27 27 
मिज़ो नेशनल फ्रंट 35.10 2,46,338 40 10
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20.82 1,46,113 40 1
भारतीय जनता पार्टी 35,524 5.06 2
निर्दलीय 0
अन्य 5,364 0.77 0
उपरोक्त से कोई नहीं (NOTA) 2,778 0.40
कुल 100.00 40

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान ABP Live, 9 अक्टूबर 2023
  2. Mizoram Assembly Poll 2023: JDPM और HPC में गठबंधन पर सहमति, मिजोरम में चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस ABP Live आइजोल 30 अगस्त 2023 www.abplive.com
  3. 5 राज्यों की चुनावी तारीखें : MP में 17, राजस्थान में 23, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, नतीजे 3 दिसंबर को NDTV India, 9 अक्टूबर 2023 ndtv.in
  4. मिज़ोरम विधानसभा साधारण निर्वाचन, 2023 भारत निर्वाचन आयोग आधिकारिक वेबसाइट, 9 अक्तूबर 2023, eci.gov.in
  5. "Mizoram Secular Alliance formed to counter BJP influence in the Northeast". India Today NE (अंग्रेज़ी में). 2023-08-17. अभिगमन तिथि 2023-08-18.
  6. Digital Desk, Northeast Live (2023-08-18). "Run-up to Mizoram assembly polls: Cong forges alliance with like-minded parties". Northeast Live (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-08-18.