प्रबल नाभिकीय बल द्वारा दो या अधिक मेसॉनों के बंधने से बनी रचना को मेसॉनिक अणु (meson molecule) कहते हैं।

मेसॉनिक अणु का अभी भी ठीक-ठीक प्रेक्षण करना शेष है। २००३ में खोजा गया X(3872) तथा २००७ में खोजा गया Z(4430) इसके मुख्य उदाहरण हैं।