यम हैं हम एक हास्य धारावाहिक है जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। कार्यक्रम में एक पौराणिक किरदार यमराज की पृथ्वी पर जादुई और हास्यप्रद सफर को दिखाया गया है।[1]

यम हैं हम
शैलीहास्य
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
उत्पादन
प्रसारण अवधिलगभग 22 मिनट
निर्माता कंपनीस्वास्तिक प्रोड्क्शनस्
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशित15 दिसम्बर 2014 –
15 जनवरी 2016

कथानक संपादित करें

इसमें दिखाया गया है कि लोगों के मन में यमराज के प्रति क्या भावना है और अपने प्रति लोगों की अवधारणा बदलने के लिए यमराज अपने साथी चित्रगुप्त के साथ पृथ्वी पर आते है और लोगों को अपना कर्तव्य समझाते है। कार्यक्रम में यमराज 21वीं सदी की धरती का भ्रमण करते हैं।

इसके कुछ समय के बाद वह बलदेव कपूर के घर में आ जाते हैं। उसकी पत्नी बिंदिया उन दोनों को अपना भाई बना लेती है। बलदेव उन दोनों के घर में रहने से बिलकुल खुश नहीं होता है। कई बार यमराज और चित्रगुप्त के कार्यों के कारण वह परेशान हो जाता है। लेकिन उसका परिवार यमराज और चित्रगुप्त से प्यार करता है, इस कारण वह कुछ नहीं बोल पाता है।

पात्र संपादित करें

  • मानव गोहिल – यमराज
  • अतुल प्रचुर – चित्रगुप्त
  • फेनिल उमरिगर – धुमोरना


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सब टीवी का नया कॉमेडी शो "यम हैं हम"". पल पल इंडिया. 7 दिसम्बर 2014. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2014.[मृत कड़ियाँ]