राजेंद्र शुक्ला (राजनेता)

राजेंद्र शुक्ला (जन्म 3 अगस्त 1964) भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के रीवा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य हैं। इसके अलावा वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।[1][2][3]

राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
13 दिसंबर 2023
राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल

लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
26 अगस्त 2023

उद्योग मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
3 जुलाई 2016

जन्म 3 अगस्त 1964 (1964-08-03) (आयु 59)
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सुनीता शुक्ला
बच्चे 1 पुत्र, 2 पुत्री
निवास रीवा, मध्य प्रदेश
धर्म हिन्दू

जीवन परिचय संपादित करें

मध्य प्रदेश के प्रख्यात राजनेताओं में से एक राजेंद्र शुक्ला का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। [4]उन्होंने सरकारी स्कूल से अध्ययन प्राप्त किया और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपनी छोटी उम्र में ही नेतृत्व के गुणों के खिलने के साथ, वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने।[5]

राजनीतिक करियर संपादित करें

उन्होंने 1998 में राज्य विधानसभा चुनाव में लड़कर राजनीति में पहला कदम रखा, जिसमें वह कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज सिंह से 1394 मतों के अंतर से हार गए। इसके बाद वह 2003 में पुष्पराज सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। साल 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में फिर से अपनी जीत बरकरार रखी।[6] एक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में, उन्होंने वानिकी, जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी, खनिज संसाधन और कानूनी मामलों सहित विभिन्न मंत्रालयों के तहत कार्य किया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार में साल 2023 में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी पदभार संभाला।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Rewa Assembly constituency (Madhya Pradesh): Full details, live and past results". News18. अभिगमन तिथि 2019-09-10.
  2. "Rajendra Shukla: Age, Biography, Education, Wife, Caste, Net Worth & More - Oneindia". www.oneindia.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2019-09-10.
  3. रियासत, Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा (2023-08-26). "राजेंद्र शुक्ल के मंत्री बनने पर विंध्य में जश्न: 4 बार विधायक और 4 बार मंत्री बनने का रिकॉर्ड, जानिए 1977 से अब तक कौन-कौन रीवा MLA रहा". www.rewariyasat.com. अभिगमन तिथि 2023-08-26.
  4. रियासत, Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा (2023-08-26). "राजेंद्र शुक्ल के मंत्री बनने पर विंध्य में जश्न: 4 बार विधायक और 4 बार मंत्री बनने का रिकॉर्ड, जानिए 1977 से अब तक कौन-कौन रीवा MLA रहा". www.rewariyasat.com. अभिगमन तिथि 2023-08-26.
  5. "Bhaiyalal Shukla dies at 97". www.dailypioneer.com. 6 December 2015. अभिगमन तिथि 9 March 2023.
  6. रियासत, Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा (2023-08-26). "MP Cabinet Expansion Live: राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्रिपद की शपथ ली". www.rewariyasat.com. अभिगमन तिथि 2023-08-26.