राज बुद्धिराजा (१६ मार्च १९३७) दिल्ली में रहनेवाली हिन्दी साहित्यकार और आलोचक हैं। कन्यादान, रेत का टीला, दिल्ली अतीत के झरोखे से, जापान की श्रेष्ठ कहानियाँ, जापानी हिन्दी कोश आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें महिला शिरोमणि, भारतीय प्रतिष्ठा आदि भारतीय पुरस्कारों के साथ साथ जापान द्वारा भी पुरस्कृत किया गया है।