राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं।

वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं:

ये रा.ओ.स. भी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति संघ की सदस्य है जो पाँच महाद्वीपीय संघों के बीच विभाजित है:

महाद्वीप संघ रा. ओ. स. सबसे पुरानी रा. ओ. स. सबसे नई रा. ओ. स.
██ अफ्रीका अफ़्रीकी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति संघ ५३ मिस्र (१९१०) इरिट्रिया (१९९९)
██ अमेरिका पैन अमेरिकी खेल संगठन ४२ संयुक्त राज्य अमेरिका (१८९४) डोमिनिका (१९९३)
सेंट किट्स और नेविस (१९९३)
सेंट लूसिया (१९९३)
██ एशिया एशियाई ओलम्पिक परिषद‎ ४४ जापान (१९१२) पूर्वी तिमोर (२००३)
██ यूरोप यूरोपीय ओलम्पिक समितियां ४९ फ्रांस (१८९४) मोंटेनेग्रो (२००७)
██ ओशिनिया ओशिनिया राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां १७ ऑस्ट्रेलिया (१८९५) तुवालू (२००७)

मान्यता प्राप्त तिथि अनुसार रा. ओ. स. की सूची संपादित करें

निम्नलिखित सूचि में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त रा. ओ. स. के नाम कालानुक्रमिक ढंग से दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ की स्थापना १८९४ में हुई थी। बहुत सी रा.ओ.स. यों को अपनी स्थापना का बहुत वर्षों बाद मान्यता मिली जबकि कई अन्य को उनकी स्थापना के तुंरत बाद। भूतपूर्व राष्ट्र जो अब अस्तित्व में नहीं है उनके नाम नहीं दिए गए हैं, बल्कि उनसे निकले राष्ट्रों के नाम दिए गए हैं:

१८९४ फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका
१८९५ ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूनान, हंगरी
१९०० नॉर्वे
१९०५ डेनमार्क, ग्रेट ब्रिटेन
१९०६ बेल्जियम
१९०७ कनाडा, फिनलैंड
१९०९ पुर्तगाल
१९१० मिस्र
१९११ तुर्की
१९१२ ऑस्ट्रिया, जापान, लग्ज़म्बर्ग, नीदरलैंड, सर्बिया[1], स्पेन, स्विटज़रलैंड
१९१३ स्वीडन
१९१४ रोमानिया
१९१५ इटली
१९१९ न्यूजीलैंड, पोलैंड
१९२२ आयरलैंड
१९२३ अर्जेंटीना, मेक्सिको, उरुग्वे
१९२४ बुल्गारिया, हैती
१९२७ भारत
१९२९ फ़िलीपीन्स
१९३४ चिली
१९३५ ब्राजील, आइसलैंड, लिक्टेनस्टाइन, वेनेजुएला
१९३६ अफगानिस्तान, बरमूडा, बोलीविया, जमैका, माल्टा, पेरू
१९३७ श्रीलंका (तब सीलोन)
१९४७ ग्वाटेमाला, ईरान, म्यान्मार (तब बर्मा), पनामा, दक्षिण कोरिया (आईओसी द्वारा कोरिया नामित)
१९४८ कोलंबिया, गुयाना (तब ब्रिटिश गुयाना), इराक, लेबनान, पाकिस्तान, प्युर्टो रिको, सिंगापुर, सीरिया, त्रिनिदाद और टोबैगो
१९५० नीदरलैंड एंटीलीज़, थाईलैंड
१९५१ हांगकांग, नाइजीरिया
१९५२ बहामास, घाना (तब गोल्ड कोस्ट), इंडोनेशिया, इस्राइल
१९५३ मोनेको
१९५४ कोस्टा रिका, क्यूबा, इथियोपिया, मलेशिया (तब मलाया)
१९५५ बारबडोस, फिजी, कीनिया, लाइबेरिया
१९५६ हैन्डुरस, युगांडा
१९५७ उत्तर कोरिया, टुनिशिया
१९५९ अल्बानिया, ईक्वाडोर, मोरक्को, निकारागुआ, सेन मरीनो, सूडान, सूरीनाम
१९६० चीनी ताइपे (तब चीन गणराज्य)
१९६२ बेनिन (तब दाहोमी), डोमिनिकन गणराज्य, अल साल्वाडोर, मंगोलिया
१९६३ कैमरून, कोट द' आईवोर (तब आइवरी कोस्ट), जॉर्डन, लीबिया, माली, नेपाल, सेनेगल
१९६४ अल्जीरिया, चाड, मेडागास्कर, नाइजर, कांगो, सिएरा लियोन, ज़ाम्बिया
१९६५ मध्य अफ्रीकी गणराज्य, गिनी, सऊदी अरब, टोगो
१९६६ कुवैत
१९६७ बेलीज़ (तब ब्रिटिश हौंडुरस), वर्जिन द्वीप समूह
१९६८ लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, गैबॉन, मलावी, तंज़ानिया
१९७० परागुए
१९७२ बुर्किना फासो (तब उपरी वोल्टा), लिसोथो, मॉरीशस, सोमालिया, स्वाज़ीलैंड
१९७४ पापुआ न्यू गिनी
१९७५ अंडोरा
१९७६ एंटीगुआ और बारबुडा, केमैन द्वीप समूह, गाम्बिया
१९७८ साइप्रस
१९७९ बहरीन, लाओस, मॉरिटानिया, मोज़ाम्बीक, चीनी जनवादी गणतंत्र, सेशल्स, वियतनाम
१९८० अंगोला, बंग्लादेश, बोत्सवाना, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, ज़िम्बाब्वे
१९८१ यमन
१९८२ ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, ओमान
१९८३ भूटान, सामोआ (तब पश्चिमी सामोआ), सोलोमन द्वीप समूह
१९८४ ब्रुनेई, जिबूती, इक्वेटोरियल गिनी, ग्रेनेडा, रवांडा, टोंगा
१९८५ मालदीव
१९८६ अरुबा, कुक द्वीपसमूह, गुआम
१९८७ अमेरिकी सामोआ, सेंट विन्सेंट और ग्रैनेडीन, वानुआतु
१९९१ एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका
१९९३ आर्मेनिया, अज़रबेजान, बेलारूस, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, बुरुंडी, केप वर्दे, कोमरोस, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डोमिनिका, जॉर्जिया, कज़ाकिस्तान, किर्घिस्तान, मोल्डोवा, FYR मैसिडोनिया, रूस, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोमे एंड प्रिसिपे, स्लोवाकिया, स्लोविनिया, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन, उज़्बेकिस्तान
१९९४ कंबोडिया, नारू
१९९५ गिनी-बिसाउ, फिलीस्तीन
१९९७ माइक्रोनेशिया
१९९९ इरिट्रिया, पलाऊ
२००३ किरिबाती, पूर्वी तिमोर
२००६ मार्शल द्वीप समूह
२००७ मोंटेनेग्रो, तुवालू

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सर्बियाई ओलंपिक समिति". मूल से 23 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2009.