लिम्पोपो नदी
लिम्पोपो नदी दक्षिण मध्य अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। यह नदी हिन्द महासागर मे समाप्त होती है। जेम्बेजी नदी के बाद यह दुसरी सबसे बड़ी अफ़्रीकी नदी है जो हिन्द महासागर मे गिरती है। लिम्पोपो नदी को 'घड़ियाल नदी' कहकर भी सम्बोधित किया जाता है। अफ़्रीका की यह नदी मकर रेखा से दो बार गुजरती है।
उद्गम संपादित करें
यह नदी बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका की सीमा से निकलती है। यह मरिको और क्रोकोडाइल नामकी दो नदियों के संगम से बनती है।
नदी की लम्बाई संपादित करें
1750 किमी
बेसिन क्षेत्र संपादित करें
415000 वर्ग किमी
अपवाह तंत्र संपादित करें
यह नदी चार देशों दक्षिण अफ्रीका बोत्सवाना ज़िम्बाम्बे मोजांबिक से होकर गुजरती है। यह नदी का मार्ग अर्धवृत्ताकार सा हो गया है।यह पहले उत्तर तब उत्तर पूर्व फिर पूर्व अंत में दक्षिण पूर्व की ओर बहती है। यह क्रूजर राष्ट्रीय पार्क का सीमा बनाती है।
सहायक नदियाँ संपादित करें
मरिको नदी क्रोकोडाइल नदी नोटवाने नदी पलाला नदी ओलिफंट्स नदी आदि बहुत सी सहायक नदियाँ है।
मुहाना संपादित करें
यह नदी मोजांबिक के गाज़ा क्षेत्र में हिन्द महासागर में मिल जाती है।
वन्य-जीवन संपादित करें
इस नदी में हिप्पो और मगरमच्छ मिलते है। कभी कभी शार्क भी मिल जाती है।