लेबनान पर्वतमाला (अरबी: جبال لبنان‎, जबाल लुबनान; अंग्रेज़ी: Mount Lebanon, माउन्ट लेबेनान​; सीरियाई: ܛܘܪ ܠܒܢܢ, तूर लेबनोन) मध्य पूर्व के लेबनान देश के बीच भूमध्य सागर के बराबर (समानांतर) १७० किमी तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। लेबनान की राष्ट्रीय पहचान इन्ही पहाड़ों से जुड़ी हुई है और इनपर प्रसिद्ध लेबनानी देवदार (Lebanese cedar), चीड़ और शाहबलूत के वन उगे हुए हैं। प्राचीन फ़ोनीशियाई सभ्यता इन्हीं वनों की लकड़ी से अपनी नौकाएँ बनाया करते थे। लेबनान पर्वतों के पहाड़ों की औसत ऊँचाई २,२०० मीटर से अधिक है और इनपर हर वर्ष बहुत बर्फ़बारी होती है। इस पर्वतमाला के पूर्व में बेक़आ वादी है और दक्षिण में हासबानी नदी की घाटी के पार इसी शृंखला के बराबर चलने वाली एक दूसरी पूर्वी लेबनान पर्वतमाला है। लेबनान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,०८८ मीटर (१०,१३१ फ़ुट) ऊँचा क़ुरनत अस-सौदा (القرنة السوداء‎, Qurnat as Sawda') है, जो पूरे लेबनान देश का भी सबसे ऊँचा बिंदु है।[1]

लेबनान पर्वत
جبال لبنان
जबाल लुबनान
Mount Lebanon
अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़)
अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़)

अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़)

विवरण
क्षेत्र:  लेबनान
सर्वोच्च शिखर: क़ुरनत अस-सौदा
सर्वोच्च ऊँचाई: ३,०८८ मीटर (१०,१३१ फ़ुट)
निर्देशांक: 34°18′N 36°07′E / 34.300°N 36.117°E / 34.300; 36.117

लेबनान पर्वतों के कुछ दृश्य संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Encyclopedia of the Peoples of Africa and the Middle East Archived 2013-07-26 at the वेबैक मशीन, Facts On File Incorporated, pp. 402, Infobase Publishing, 2009, ISBN 978-1-4381-2676-0, ... The tallest peak of this range, Qurnat as Sawda, is Lebanon's highest point at approximately 10,130 feet ... The slopes of Mount Lebanon were historically the source of the Lebanon cedar, a tree prized for thousands of years because of its usefulness as a building material and for its supposed medicinal qualities ...