वासुदेवन भास्करन (जन्म 17 अगस्त 1950 चेन्नई, तमिलनाडु)[1] भारत के एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं। वो मॉस्को, सोवियत संघ में आयोजित 1980 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान रहे थे।[2] इसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के लिए कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी।[3] ओलंपिक खेलों में उनके प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने 1979-1980 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Olympic Captains Of India". Hockey India (अंग्रेज़ी में). मूल से 21 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-11-28.
  2. "यादें: आज के दिन 35 साल पहले भारतीय हॉकी टीम ने मास्‍को ओलंपिक में जीता था GOLD". News18 India. 2015-07-29. अभिगमन तिथि 2019-11-28.
  3. "भारतीय हॉकी को नए खिलाड़ियों की जरूरत : भास्करन". NDTVIndia. मूल से 30 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-11-28.