विकिपीडिया:आज का आलेख-प्रबंधक सहायता

निम्न जानकारी प्रबंधकों या आज का आलेख परियोजना साँचा को अपडेट करने वाले सदस्यों के मार्गदर्शन हेतु है:-

सबसे पहले आज का आलेख सांचे का निर्माण करें, जैसे:- साँचा:आज का आलेख 26 मई 2017।

आपको साँचा कम से कम 2-3 दिन पहले ही बनाना होगा अर्थात् 2-3 दिन बाद की तारीख के साथ और नामांकनकर्ता को साधारण सन्देश लिखकर सूचित कर दें कि आपका यह लेख चुना गया है और इस दिनांक को प्रदर्शित होगा। जिससे नामांकनकर्ता तो प्रसन्नता हो और वो अपने पृष्ठ को एक विशेष दिन को प्रदर्शित होता देख पाए।

यहाँ {{आज का आलेख में}} नाम से एक साँचा बना हुआ है। जिसमें क्रमशः 1, 2, 3 और 4 नाम से प्राचल (ऑपरेटर) हैं। आपको प्राचल 1 के मान के रूप में उस लेख का नाम देना है जो आज का आलेख में चुना गया है। प्राचल 2 में सम्बंधित लेख की भूमिका से लिया गया वो भाग डालना है जो मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होना चाहिए। प्राचल 3 में आपको उस चित्र का नाम लिखना है जो हमें मुखपृष्ठ में आज का आलेख के साथ प्रदर्शित करना है। प्राचल 4 में चित्र का कैप्शन (कि चित्र में क्या है/ किसका है/क्या दिखता है) लिखना है।

सांचे को पहले अपने प्रयोगपृष्ठ पर बनाये, ताकि गलती प्रदर्शित होने से पहले सुधारा जा सके।

सांचे का निर्माण करने के बाद उसे विकिपीडिया:आज का आलेख - पुरालेख पर लगा दें।

अधिक जानकारी हेतु आप परियोजन के सदस्य आशीष भटनागर से उनके वार्ता पृष्ठ पर सम्पर्क कर सकते हैं।