विकिपीडिया:नारीवाद और लोककथा 2023

नारीवाद और लोककथा 2023

नारीवाद और लोककथा अंतर्राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता है जिसका आयोजन विकिपीडिया पर प्रतिवर्ष फ़रवरी और मार्च के महीने में किया जाता है। इसका आयोजन विकिपीडिया पर लोक संस्कृति और महिला संबंधित विषयों पर अधिक से अधिक लेख बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। यह परियोजना फोटोग्राफी अभियान विकी लव्स फोकलोर (डब्ल्यूएलएफ) का विकिपीडिया संस्करण है जो दुनिया भर में लोककथाओं की परंपराओं का दस्तावेजीकरण करने के लिए विकिमीडिया कॉमन्स पर आयोजित किया जाता है।

प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य दुनिया भर में मुक्त विश्वकोश विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया फाउंडेशन परियोजनाओं में मानव सांस्कृतिक विविधता पर लेख एकत्र करना है। इस प्रतियोगिता के सहारे हम दुनिया भर में लोक संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इसके साथ ही इसमे लिंग भेद को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

विषय

इस वर्ष विकिपीडिया पर नारीवाद और लोककथा नारीवाद, महिलाओं की जीवनियाँ और लिंग-आधारित विषयों पर ध्यान केन्द्रित करेगा।

लोककथा-दुनिया भर के लोक उत्सवों, लोक नृत्यों, लोक संगीत, लोक गतिविधियों, लोक खेलों, लोक व्यंजनों, लोक परिधानों, परी कथाओं, लोक नाटकों, लोक कलाओं, लोक धर्म और पौराणिक कथाओं पर आप लेख बना सकते हैं हालाँकि, विषय इतने तक ही सीमित नहीं हैं।

नारीवाद- लोककथाओं में वर्णित महिलाएँ, लोक कलाकार, लोक नर्तक, लोक गायक, लोक संगीतकार, लोक खेल खिलाडी, पौराणिक कथाओं में महिलाएँ, लोककथाओं में महिला योद्धा, परियों की कहानी इत्यादि विषयों पर भी आप लेख बना सकते हैं।

आयोजक

  • किसी भी प्रकार की सहायता या असमंजस की स्थिति में कृपया वार्ता पृष्ठ पर सम्पर्क करें।

समय

1 फ़रवरी 2023 00:01 UTC - 15 अप्रैल 2023 11:59 UTC

नियम

  1. लेख नए हो अथवा लेखों का पर्याप्त विस्तार हुआ हो। इनका निर्माण/विस्तार 1 फ़रवरी 2023 00:01 UTC - 15 अप्रैल 2023 11:59 UTC के मध्य ही होना चाहिए।
  2. लेखों की लंबाई कम से कम 3,000 बाइट्स की होनी चाहिए।
  3. लेखों का विस्तार भी 3,000 बाइट्स तक होना चाहिए।।
  4. लेख उल्लेखनीय विषयों एवं मानदंडों पर ही बने होने चाहिए।
  5. लेख उचित सन्दर्भ के साथ बने होना चाहिए और संदिग्ध या विवादास्पद बयानों वाले लेख उचित तथा सत्यापित करने योग्य सन्दर्भ के साथ होने चाहिए।
  6. लेख पूरी तरह मशीनी भाषा में किए गए अनुवाद की जगह उचित भाषा में होने चाहिए।
  7. लेख सूची की तरह ना हो।
  8. लेख जानकारी पूर्ण हो।
  9. लेख का विषय नारीवाद और लोककथाओं पर होना चाहिए।
  10. कोई कॉपीराइट उल्लंघन और अक्षमता के मुद्दे नहीं होने चाहिए।

प्रतिभागी सूची

  1. Bijendra Hansda Purudhul (वार्ता) 15:20, 15 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  2. CHANDRA SHEKHAR P (वार्ता) 17:32, 30 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
    namste sir mai sharda prasad maurya hu varansi se 103.15.252.85 (वार्ता) 14:36, 2 अप्रैल 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  3. RJ Raawat
  4. Premchand murmu thakur (वार्ता) 14:47, 11 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  5. -SanemAyhan07 (वार्ता) 06:38, 26 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  6. Goutam1962 (वार्ता) 16:22, 2 अप्रैल 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  7. --रोहितबातचीत 17:58, 15 अप्रैल 2023 (UTC)[उत्तर दें]

पुरस्कार

शीर्ष योगदानकर्ताओं के लिए पुरस्कार (अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर)

  • प्रथम पुरस्कार: 300 अमरीकी डॉलर
  • द्वितीय पुरस्कार: 200 अमरीकी डॉलर
  • तृतीय पुरस्कार: 100 अमरीकी डॉलर
  • सांत्वना पुरस्कार शीर्ष 10 विजेता: प्रत्येक को 10 अमरीकी डॉलर

परिणाम

  • हिन्दी विकिपीडिया पर कुल 7 नये लेखों का निर्माण हुआ और 6 लेखों को स्वीकृत किया गया।
  • 3 स्वीकृत लेखों के साथ सदस्य:रोहित साव27(आयोजक) जी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • 2 स्वीकृत लेखों के साथ सदस्य:Goutam1962 जी ने द्वितीय और 1 स्वीकृत लेख के साथ सदस्य:SanemAyhan07 जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
परिणाम
सदस्य कुल निर्मित और विस्तृत लेख संख्या कुल स्वीकृत लेख
रोहित साव27(आयोजक) 3 3
Goutam1962 2 2
SanemAyhan07 1 1