विषाद का अर्थ होता है दुःख। यह अपूर्ण इच्छाओं और निराशा के समवेत प्रभाव से होने वाली मानसिक दुविधा है जो प्रभावित व्यक्ति को हताशा और कुण्ठा से घेर लेती है। विषाद भयावह मानसिक विकार है। यह यदि सामान्य से ज्यादा हो जाए तो आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर देता है। ऐसा व्यक्ति नित्य दुःख, घबराहट, चिंता और आशंकाओ से घिरा रहता है।

विषाद

विषाद

उदाहरण संपादित करें

  • प्राचीन ऋषि मुनियों का जीवन हर्ष और विषाद से परे होता था।
  • धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों को भी विषाद हो सकता है।
  • स्त्री के लिये वैधव्य का विषाद सबसे बड़ा विषाद होता है।
  • यौवन बीत जाने पर मुख पर झुर्रियां और विषाद की रेखाएं अंकित हो जाती हैं।
  • हरष विषाद हृदयँ अकुलानी। (रामचरितमानस - सुन्दरकाण्ड)

मूल संपादित करें

  • विषाद मूलतः संस्कृत का शब्द है।

अन्य अर्थ संपादित करें

  • शोक
  • दुःख
  • खेद
  • गम

संबंधित शब्द संपादित करें

  • दुःखी
  • दुखित
  • दुखना
  • दुखाना

हिंदी में संपादित करें

  • [[ ]]

अन्य भारतीय भाषाओं में निकटतम शब्द संपादित करें

खेद