संक्रामक गर्भपात या ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) एक अत्यन्त संक्रामक पशुजन्यरोग है। इसे क्रिमियाई ज्वर, माल्टा ज्वर तथा बैंग का रोग आदि कई नामों से जाना जाता है। यह रोग पूरे संसार में होता है। यह मानवों, पालतू पशुओं तथा वन के पशुओं को होता है। यह ब्रूसेला एबोर्टस (Brucella abortus), ब्रूसेला मेलिटेंसिस (B. melitensis), ब्रूसेला सुइस (B. suis), ब्रूसेला ओविस (B. ovis) और ब्रूसेला कनिस (B. canis) द्वारा फैलता है।

जब पशु चारे के साथ इन जीवाणुओं को अपने आहारनाल में लेते हैं तो यह रोग पशुओं को लगता है। इसके अलावा आंख और नाक की श्लेष्मा (mucosa) द्वारा भी पशु इससे ग्रसित हो सकता है। यदि संक्रमित पशु के वीर्य से किसी पशु का कृत्रिम गर्भाधान किया जाय तो भी उसे यह रोग लग जाता है।

किसी गाय आदि पशु को इस रोग से गर्भपात होने पर इसके कारण दूसरे पशुओं या स्त्रियों को भी यह रोग लगने की बहुत सम्भावना रहती है। ये परजीवी संक्रमित गायों के दूध में भी होते हैं।

रोग की पहचान संपादित करें

जब गाय आदि किसी पशु का गर्भपात हो तो ब्रूसेलोसिस की शंका होती है। किन्तु जीवाणु-परीक्षण द्वारा ही इसका पक्का निर्णय होता है।

रोकथाम संपादित करें

इस रोग से संक्रमित पदार्थों की पूरी सफाई से हंदिळ करने तथा सभी पशुओं को टीका लगाना ही इसका उपचार है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • Brucellosis information from KIT Biomedical research
  • Brucella and Brucellosis | Medchrome
  • Brucella genomes and related information at PATRIC, a Bioinformatics Resource Center funded by NIAID
  • Prevention about Brucellosis from Center for Disease Control
  • Capasso L (2002). "Bacteria in two-millennia-old cheese, and related epizoonoses in Roman populations". J. Infect. 45 (2): 122–127. PMID 12217720. डीओआइ:10.1053/jinf.2002.0996. मूल से 8 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2012. नामालूम प्राचल |month= की उपेक्षा की गयी (मदद) – re high rate of brucellosis in humans in ancient Pompeii
  • Brucellosis, factsheet from European Centre for Disease Prevention and Control
  • 53805059 at GPnotebook
  • Brucellosis in Dogs from The Pet Health Library
  • Brucella Bioinformatics Portal
  • Brucellosis Fact Sheet