संदीप किशन

भारतीय अभिनेता

संदीप किशन (जन्म 7 मई 1987) एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं।

संदीप किशन

2013 में संदीप
जन्म 7 मई 1987 (1987-05-07) (आयु 36)[1]
मद्रास (वर्तमान में चैन्नई), तमिल नाडू, भारत
पेशा
  • अभिनेता
  • निर्माता
संबंधी
  • छोटा के. नायडू (चाचा)
  • श्याम के. नायडू (चाचा)

करियर संपादित करें

संदीप किशन का जन्म चेन्नई के एक तेलुगु परिवार में हुआ था।[2] वह सिनेमैटोग्राफर छोटा के. नायडू और श्याम के. नायडू के भतीजे हैं। फिल्मों में करियर बनाने के लिए संदीप 2008 में हैदराबाद चले गए।

उन्होंने स्नेहा गीतम फिल्म में अभिनय करने से पहले, एक साल के लिए गौतम वासुदेव मेनन के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।[3]

निर्देशक देवा कट्टा ने प्रस्थानम (2010) में उनके साथ काम करने के बाद, किशन को उनके दोस्तों राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. के पास भेजा, जिसके बाद किशन को उनकी पहली हिंदी फिल्म शोर इन द सिटी के लिए चुना गया। उन्होंने 2018 में निशा अग्रवाल के साथ तेलुगु फिल्म डीके बोस की।

किशन ने कहा कि वह बहुत खुश थे क्योंकि उनकी 2015 की फिल्म टाइगर को रवि तेजा, अल्लू अर्जुन और आर नारायण मूर्ति जैसे अभिनेताओं ने सराहा था। उन्होंने वेंकटाद्री एक्सप्रेस और रा रा... कृष्णाय्या में भी अभिनय किया है।[4][5] किशन ने तमिल फिल्म मानागरम के बाद, अपनी अगली फिल्म के लिए हस्ताक्षर किए, जिसका शीर्षक नेंजिल थुनिविरुंधल था, जिसका निर्देशन सुसीनथिरन ने किया था।

अन्य कार्य संपादित करें

किशन हैदराबाद में विवाह भोजनंभू नाम से एक रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। उन्होंने विजयवाड़ा में एक सैलून व्यवसाय एक्सप्रेस यूनिसेक्स भी शुरू किया।[6]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

फ़िल्में संपादित करें

वर्ष फिल्म भूमिका भाषा नोट्स
2010 प्रस्थानम चिन्ना तेलुगु पदार्पण
स्नेहा गीथम अर्जुन तेलुगु
2011 शोर इन सिटी सावन मूर्ती हिन्दी हिन्दी पदार्पण
इट्स माई लवस्टोरी स्वयं तेलुगु गाने में विशेष उपस्थिति[7]
2012 रूटीन लव स्टोरी संजू तेलुगु
2013 गुंडेलो गोदारी Suri तेलुगु सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार - तेलुगु
यारुदा महेश शिवा तमिल तमिल पदार्पण
वेंकटाद्री एक्सप्रेस संदीप (संजू) तेलुगु
डी फॉर डोपिडी राजू तेलुगु
2014 रा रा कृष्णाय्या कृष्णय्या / किट्टू तेलुगु
जोरू संदीप तेलुगु
2015 बीरुवा संजू तेलुगु
टाइगर टाइगर तेलुगु
2016 रन संजय तेलुगु
ओक्का अम्मयी थप्पा कृष्ण वचन तेलुगु
2017 मानगरम यंगस्टर तमिल
शमन्थकमणि कोटिपल्ली शिवा तेलुगु
नक्षत्रम रमा राव तेलुगु
नेन्जिल थूनीविरुंधल कुमार तमिल तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया
सी/ओ सूर्या सूर्य तेलुगु
मायावन कुमारन तमिल
2018 मनसुकु नाचिंदी सूरज तेलुगु
नेक्स्ट एंटी? संजू तेलुगु
2019 नीडानु नेने [a] ऋषि तेलुगु निर्माता भी
तेनाली रामकृष्ण बी.ए. बीएल तेनाली रामकृष्ण तेलुगु
2021 ए1 एक्सप्रेस संदीप नायडू तेलुगु 25वीं फिल्म;[8] निर्माता भी
विवाह भोजनंबु नेल्लोर प्रभा तुलुगु निर्माता भी[9]
कसाडा थापारा कंडा तमिल
गुल्ली राउडी वासु तेलुगु [9]
2023 माइकल माइकल तेलुगु [10]
ऊरु पेरू भैरवकोना तेलुगु फिल्मांकन[11]
2023 तमिल [12][13]
नरगसूरन विनय तमिल विलंबित

टेलीविज़न संपादित करें

वर्ष श्रुंखला भूमिका भाषा नेटवर्क
2019 द फैमिली मैन[14] मेजर विक्रम हिंदी अमेज़न प्राइम विडियो

नोट्स संपादित करें

  1. तमिल के साथ ही कन्नड़ में भी समान रूप में शूट किया गया, लेकिन तमिल संस्करण रिलीज़ नहीं हुआ।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Happy Birthday Sundeep Kishan: Kajal Aggarwal, Vishnu Vishal and others wish the star". India Today. 7 May 2020. अभिगमन तिथि 2021-03-05.
  2. "Happy Birthday Sundeep Kishan: Stimulating facts of the versatile multilingual actor". The Times of India. 2019-05-06. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  3. "Sundeep Kishan Signs Two More Films - CineGoer.com". web.archive.org. 2012-09-29. मूल से पुरालेखित 29 सितंबर 2012. अभिगमन तिथि 2023-06-01.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  4. "Ravi Teja congratulates 'Tiger' team - Telugu News". IndiaGlitz.com. 2015-07-02. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  5. "Mass Maharaja congratulates young hero". 123telugu.com (अंग्रेज़ी में). 2015-07-02. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  6. Today, Telangana (2021-07-02). "Actor Sundeep Kishan ventures into salon business". Telangana Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  7. "Sundeep Kishan is all set to shake his booty - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया.
  8. Today, Telangana (2021-03-04). "Sundeep Kishan talks about his 25th movie 'A1 Express'". Telangana Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-11-10.
  9. "Sundeep Kishan's Rowdy Baby titled changed to Gully Rowdy - Times of India". The Times of India. अभिगमन तिथि 2021-04-05.
  10. "Sundeep Kishan and Vijay Sethupathi to face-off Gautham Vasudev Menon in Michael - Times of India". The Times of India.
  11. "Sundeep Kishan's new film with director Vi Anand kickstarts with a pooja ceremony". The Times of India. 19 September 2021.
  12. CAPTAIN MILLER - Official Pooja Event Video | Dhanush | GV Prakash | Arun Matheswaran (अंग्रेज़ी में), अभिगमन तिथि 2022-09-24
  13. "New still from Dhanush's Captain Miller out, Priyanka Arul Mohan and Sandeep Kishan join the cast". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2022-09-20. अभिगमन तिथि 2022-09-24.
  14. Arora, Akhil (30 July 2019). "The Family Man, Amazon's Next Indian Series With Manoj Bajpayee, to Release in September on Prime Video". NDTV Gadgets. मूल से 31 July 2019 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें