सतना जंक्शन रेलवे स्टेशन

भारत के मध्यप्रदेश राज्य में एक रेलवे स्टेशन

सतना जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: STA) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सतना शहर में स्थित रेलवे स्टेशन है। यह सतना शहर से लगभग एक किमी दूर स्थित है।[1] हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग पर स्थित, यह जंक्शन स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलवे मंडल के अन्तर्गत संचालित है। स्टेशन से होकर लगभग 200 से अधिक ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं।[2] सतना रेलवे स्टेशन जबलपुर (महाकौशल) क्षेत्र का सबसे व्यस्त और सबसे कमाऊ स्टेशन है।

सतना जंक्शन
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन

Satna Junction board
स्टेशन आंकड़े
पता सतना, सतना ज़िला, मध्य प्रदेश
 India
ऊँचाई 315.35 मीटर (1,034.6 फीट)
लाइनें हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग
प्लेटफार्म 3
पटरियां 5 (विद्युतीकृत)
अन्य जानकारियां
स्टेशन कूट STA
ज़ोन पश्चिम मध्य रेलवे
मण्डल जबलपुर रेलवे मंडल
स्वामित्व भारतीय रेल
स्टेशन स्तर संचालित
स्थान
सतना रेलवे स्टेशन is located in मध्य प्रदेश
सतना रेलवे स्टेशन
सतना रेलवे स्टेशन
Location in Madhya Pradesh

इतिहासकार विंसेंट आर्थर स्मिथ का मानना था कि स्टेशन का स्थान प्राचीन कोसंबी राज्य की राजधानी था। [3]

ट्रेन संपादित करें

इस स्टेशन से चलने वाली या होकर गुजरने वाली मुख्य ट्रेनों में रीवा - आनंद विहार एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, रीवा - नागपुर एक्सप्रेस, रीवा - राजकोट एक्सप्रेस, रीवा - बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा - इंदौर एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मदार-कोलकाता एक्सप्रेस, भागलपुर - ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मदार एक्सप्रेस, महाकोशल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। सतना रेलवे स्टेशन में मुख्य रूप से 3 प्लेटफार्म हैं।

चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Satna Railway Station". india9.com. मूल से 14 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2010.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2020.
  3. Tripathi, Rama Shankar (1989). History of Kanauj: To the Moslem Conquest. Motilal Banarsidass. पृ॰ 90. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-208-0404-X.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें