सदस्य:Hindustanilanguage/माँ पर मौजूद हिन्दी और मराठी विकिपीडियाओं के लेख

भारतीय राज्य सिक्किम में एक माँ पीठ पर अपने बच्चे को ले जाते हुए।

आम तौर से भारतीय भाषाओं के लेख अंग्रेज़ी भाषा से प्रेरित होते हैं। परन्तु यह आवश्यक नहीं, हर भाषा के लोग अपनी सुविधा और सूझ-बूझ के अनुसार लेख बना सकते हैं। मैं इस निबंध के "माँ" विषय में हिन्दी तथा मराठी विकिपीडियाओं की लेख सामग्री का विश्लेषण करना चाहूँगा। याद रहे कि यह केवल अध्ययन के लिए तुलनात्मक विवरण है, न कि स्वयंसेवकों के काम को नकारना है। मैं स्वयं एक स्वयंसेवक हूँ और भलि-भाँति परिचित हूँ स्वेच्छापूर्वक योगदान किस प्रकार से अपने आप बहुमूल्य है।

जब हम "माँ" के विषय में लेखते हैं तो पाते हैं हमारे मराठी बंधुओं ने "आई" के शीर्षक से एक लेख 2006 में बनाया था, जब हमारे पास इस विषय पर लेख नहीं था। वर्तमान रूप से जो सामग्री वहाँ मौजूद है, उसका हिन्दी अनुवाद इस प्रकार है:

माता एक औरत है जो प्रेम और स्नेह से भरी होती है। जब भी कोई महिला किसी को जन्म देती है, तब वह मातृत्व का स्थान प्राप्त करती है और समाज में वह अपने बच्चे की माँ बन जाती है। "मातृ भाषा" में माताओं की भाषा मानव भावनाओं से संबंधित है और मनुष्य के जीवन में उसे बहुत महत्व मिलता है। यहाँ तक ​​कि एक महिला जिसने जन्म नहीं दिया, वह सौतन के बच्चे या गोद लिए गए बच्चे की माँं बन जाती है।

इस विषय पर लिखी गई कई कविताएँ और निबंध हैं। रामायण के महानायक श्रीरामचंद्र भी एक स्वर्णमूल्य के समान इकलौते जन्मे थे, फिर भी यह भी कहा जाता है कि अयोध्या में जन्म स्वर्ग में जन्म से अच्छा स्थान है। इसके साथ ही यह कहा गया है कि "जननी की जन्मभूमि छेटे स्वर्ग जैसी है"। मराठी में माता के विषय पर कई कविताएँ भी हैं। यशवंत, मराठी के प्रसिद्ध कवि, ने लिखा है कि "स्वामी तीनों संसारों का, माँ के बिना भिकारी है"। इस शीर्षक वाली छोटी कविता में उन्होंने बड़ी-सी बात लिखी है।

इस प्रकार से मराठी विकिपीडिया के लेख निर्माण में मातृत्व पर आम जनता के विचार, धार्मिक ग्रन्थ और साहित्य पर ज़ोर दिया गया है। लेख के अन्त में मराठी में माँ के लिए समानार्थी शब्द "माता, माय, जन्मदा, जन्मदात्री, माउली, जननी,मातृ" दिए गए हैं। लेख में कोई चित्र नहीं है।

हिन्दी विकिपीडिया पर माँ पर लेख यहाँ देखा जा सकता है। इसे 2007 में सबसे पहले लिखा गया था। हिन्दी में माता की आम परिभाषा और मनुष्यों में परिभाषा बताने का प्रयास किया गया है। पर्यायवाची शब्द और कुछ चर्चित माताओं के लेखों की कड़ियाँ दे दी गई हैं। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर लेखों इस्तेमाल दो चित्रों को शामिल किया गया है। पर कोई भारतीय चित्र शामिल नहीं है।

सरसरी नज़र दौड़ाने से पता चलता है कि हिन्दी और मराठी विकिपीडियाओं - दोनों के लेखों में विस्तार और सन्दर्भ की आवश्यकता है, जैसाकि हमारे कई अन्य लेखों को है।