सफीदों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

सफीदों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा हरियाणा के जींद जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह सोनीपत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। सफीदों, जींद जिले में एक तहसील मुख्यालय है। यह जींद से 35 किमी दूर पश्चिमी यमुना नहर की हंसी शाखा पर स्थित है। यहाँ पानीपत- जींद रेलवे लाइन से भी पहुंचा जा सकता है। इस क्षेत्र के कई अन्य शहरों, कस्बों और गांवों की तरह सफीदों की उत्पत्ति का संबंध भी प्रागैतिहासिक काल से है।

सफीदों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
—  विधानसभा क्षेत्र  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य हरियाणा
ज़िला जींद

निर्देशांक: 29°24′10″N 76°39′46″E / 29.402778°N 76.6627°E / 29.402778; 76.6627

शास्त्रों के अनुसार सफीदों को सर्पदेवी या सर्पिदधि कहा जाता था जिसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि ताक्सिलेस के नागाओं के साथ युद्ध के दौरान राजा परीक्षित की मृत्यु हो गई थी और जन्मेजय ने नागाओं को हराकर अपने पिता की मृत्यु का बदला लिया था। सर्पशास्त्र की परंपराओं का पालन करते हुए जन्मेजय ने जिस स्थान पर सांप का बलिदान दिया था उसे सर्पदेवी कहा गया जिसे आज हम सफीदों के नाम से जानते हैं।

इस नगर में तीन प्रागैतिहासिक धार्मिक केंद्र और नागेश्वर महादेव, नागदामिनी देवी और नागक्षेत्र के मंदिर भी हैं। इस क्षेत्र में खुदाई के दौरान इतिहासकारों को प्राचीन समय के मिट्टी के बर्तनों के कई टुकड़े मिले हैं। यह बात भी उजागर हुई है कि पूर्व हड़प्पन केल्कोलिथिक समय में एक कृषि समुदाय द्वारा इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया था।

विधायक संपादित करें

इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक जसबीर देसवाल हैं।

वर्ष चुने गये विधायक का नाम पार्टी संबद्धता
2014 जसबीर देसवाल इंडियन नेशनल लोकदल[1]
2009 कली राम पटवारी इंडियन नेशनल लोकदल
2005
2000
1996
1991
1987
1982
1977
1972
1968
1967
1966

सन्दर्भ संपादित करें

ये भी देखें संपादित करें