सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष या वाए-क्रोमोज़ोमल ऐडम उस अज्ञात पुरुष को कहते हैं जो आज के विश्व में मौजूद सारे पुरुषों का निकटतम सांझा पूर्वज था। दुनिया में जितने भी मनुष्य पितृवंश समूह हैं वे सभी इसी सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष की संतति की उपशाखाएँ हैं। वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं के यह पुरुष अफ़्रीका के महाद्वीप पर आज से ६०,००० से ९०,००० साल पहले रहा करता था।[1] यह ध्यान योग्य बात है के अनुसंधान से पता लगा है के आधुनिक मनुष्यों की सर्वप्रथम मातृवंशी नारी (जो विश्व के सारे स्त्रियों ओर पुरुषों की निकटतम सांझी पूर्वज थी) ने इस पुरुष से लगभग ५०,००० से ८०,००० साल पहले अपना जीवनकाल व्यतीत किया।[2]

विश्व के सभी पितृवंश समूहों के सदस्य पुरुष इसी एक सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष के वंशज हैं

अन्य भाषाओँ में संपादित करें

अंग्रेज़ी में "सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष" को "वाए-क्रोमोज़ोमल ऐडम" (Y-chromosomal Adam), "निकटतम सांझे पूर्वज" को "मोस्ट रीसॅन्ट कॉमन ऐन्सिस्टर" (most recent common ancestor), "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Documentary Redraws Humans' Family Tree". मूल से 27 अप्रैल 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2011.
  2. Mitochondrial Eve and Y-chromosomal Adam Archived 2013-03-16 at the वेबैक मशीन The Genetic Genealogist