साँचा:आज का आलेख ३० नवंबर २०१०

चीन का ध्वज
चीन का ध्वज
चीनी शताब्दी एक नवगढ़न्त शब्द है जिसका अर्थ है की २१वीं सदी पर चीन का प्रभुत्व रहेगा ठीक वैसे ही जैसे २०वीं सदी को प्रायः अमेरिकी शताब्दी, और १९वीं सदी को ब्रिटिश शताब्दी कह दिया जाता है। यह मुख्य रूप से यह बतलाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है की चीन की अर्थव्यवस्था १८३० के पूर्व वाली स्थिति में आ जाएगी जब चीनी अर्थव्यस्था का विश्व अर्थव्यस्था पर प्रभुत्व था और अनुमानित है की चीनी अर्थव्यवस्था आने वाले कुछ दशकों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।[1][2][3] चीन के महाशक्ति के रूप में उदय की १९७० के दशक से भविष्यवाणियाँ की जाती रहीं हैं। १९८५ में ही साम्यवादी दल के प्रमुख हू याओबांग ने कहा था की चीन २०४९ से पहले ही महाशक्ति बनने की योजना बना रहा है। ग्लोबल लैंविज मॉनिटर के अनुसार, चीन का उदय २००० के दशक का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला समाचार था।[4]  विस्तार में...

सन्दर्भ संपादित करें