सीकर विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)

सीकर विधानसभा क्षेत्र राजस्थान में सीकर जिले में स्थित विधान सभा क्षेत्र है। यह क्षेत्र सीकर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तरगत आता है।

सीकर विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)
—  विधानसभा क्षेत्र  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य राजस्थान
ज़िला सीकर

निर्देशांक: 27°36′43″N 75°08′19″E / 27.611908°N 75.138588°E / 27.611908; 75.138588

विधायक संपादित करें

वर्ष 1990 के चुनाव में सीकर विधानसभा क्षेत्र में 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 33 ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। यह संख्या विधानसभा क्षेत्र की उस समय तक की चुनाव प्रत्याशियों की सर्वाधिक संख्या थी। यह क्षेत्र पहले चुनाव में सीकर नगर और तहसिल दो क्षेत्रों में बंटा हुआ था।[1]

वर्ष चुने गये विधायक का नाम पार्टी संबद्धता
1952 राधाकिशन मारू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1952 ईश्वर सिंह कृषिकार लोक पार्टी
1957 जगदीश प्रसाद माथुर जनसंघ
1962 स्वरूप नारायण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 रामदेव सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 गोरधन सिंह स्वतंत्र पार्टी
1977 रणमल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980 घनश्याम तिवाड़ी भारतीय जनता पार्टी
1985 घनश्याम तिवाड़ी भारतीय जनता पार्टी
1990 राजेन्द्र पारीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1993 राजेन्द्र पारीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 राजेन्द्र पारीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 राजकुमारी शर्मा भारतीय जनता पार्टी
2008 राजेन्द्र पारीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 रतन जलधारी भारतीय जनता पार्टी
2018 राजेंद्र पारीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2023 राजेंद्र पारीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "कड़ी है सीकर की नब्ज". सीकर पत्रिका. सीकर: राजस्थान पत्रिका. 25 नवम्बर 2013. पृ॰ 12. मूल से 28 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवम्बर 2013.

ये भी देखें संपादित करें