सेरीकुन्दा, गाम्बिया का सबसे विशाल नगर है, जो राजधानी बांजुल के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। सन २००६ में इस नगर की जनसंख्या ३,३५,७३३ थी। यद्यपि बांजुल राजधानी है लेकिन चूंकि वह एक द्वीप पर बसा हुआ है और इसलिए उसका अधिक फैलाव नहीं हो सकता, इसलिए सेरीकुंदा का ही फैलाव हो रहा है।

सेरीकुन्दा की एक सड़क

सेरीकुन्दा अपने बाज़ार, रेशम कपास वृक्ष और कुश्ती अखाड़े के लिए जाना जाता है। नगर के उपनगरीय क्षेत्र हैं कानिफिंग, लातरीकुन्दा, सुकुटा और लन्दन कोना और यह कस्बा समुद्र किनारे के बाकाउ, फ़ाजरा और कोटू के प्रश्रय-स्थलों (रेज़ोर्ट) तक फैल रहा है।

भगिनी नगर संपादित करें

चित्र दीर्घा संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें