सेलिना जेटली

भारतीय फिल्म अभिनेत्रि

सेलिना जेटली (जन्म २४ नवम्बर १९८१), एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व सुंदरी है। उन्हें २००१ में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था।

सेलिना जेटली

सेलिना एक समारोह में (२०१४)
आवास शिमला, भारत
पेशा प्रतिदर्श, अभिनेत्री
कार्यकाल २००१ - वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

प्रारम्भिक जीवन संपादित करें

जेटली का जन्म शिमला में एक भारतीय पंजाबी पिता और एक अफ़गानी हिन्दु मां के यहां हुआ।[1] सेलिना के पिता, वी.के. जेटली, भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल है,[2] जबकि उनकी माँ मीता एक अफ़गान हिंदू हैं जो भारतीय सेना में एक नर्स थी, साथ ही साथ वह पूर्व अफ़गान सुंदरी भी थीं।[2] उनका एक भाई है, जो भारतीय सेना में सेवारत है।

सेलिना, लखनऊ सहित कई नगरों में पली बढ़ीं, जहां उन्होंने सिटी मोंटेसरी स्कूल में अध्ययन किया। उन्होंने बहरामपुर, उड़ीसा में भी अध्ययन किया जब उनके पिता को वहां तैनात किया गया था। उन्होंने कोलकाता, भारत में अपना सबसे अधिक समय बिताया है। वह धर्म से एक हिन्दू हैं। सेलिना के अनुसार जब वह छोटी थीं तब वह एक चिकित्सक या फिर एक पायलट के रूप में सेना में भर्ती होना चाहती थीं। उन्होंने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।[3]

कार्य जीवन संपादित करें

जेटली मिस यूनीवर्स 2001 के फाइनल में प्रतियोगी थीं।[3] फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स के शीर्षक के अलावा, सेलिना ने मिस मार्गो खूबसूरत त्वचा, इंडिया टाइम्स सर्फर्स च्वाइस और MTV का मोस्ट वांटेड अवार्ड जीता।

2003 में उन्होंने फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत फिरोज खान की फिल्म जानशीन के साथ की। 2007 में जेटली न्यूजीलैंड गईं अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म लव हैज नो लैंग्वेज, एक रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग के लिये। साथ ही वहां किसी ने चोरी से उनको निशाना बनाया जो भारत से ही उनका पीछा कर रहा था। कहा गया कि जेटली को इस अनुभव से मानसिक आघात पहुँचा था।

जेटली को क्वेस्ट औफ शेहेरेज़ादे में फारस की एक राजकुमारी की भूमिका निभाने के लिये शॉन कॉनरी और ऑरलैंडो ब्लूमके साथ अनुबंधित किया गया है। फिल्म अरबियन नाइट्स पर आधारित है और केन खान द्वारा निर्देशित है। यह सेलिना का हॉलीवुड में पहला उपक्रम होगा। वह मिस्र पर्यटन और डी'डमास की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

जेटली LGBT समुदाय के अधिकार और समानता की समर्थक हैं और भारत में समलैंगिक अधिकार आंदोलन का भी समर्थन करती हैं। [4][5][6]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

वर्ष चलचित्र भूमिका नोट्स
2003 [[जानशीन (2003 फ़िल्म)|जानशीन] जेसिका परेरा
खेल सांझ बत्रा
2005 सिलसिले प्रीति
नो एन्ट्री संजना सक्सेना
सूर्यम मधु तेलुगु भाषा की फिल्म
2006 जवानी दीवानी -ए यूथफुल जॉयराइड रोमा फर्नांडीस
ज़िन्दा निशा राय
टॉम, डिक एंड हैरी सेलिना
अपना सपना मनी मनी सानिया बदनाम
2002 रेड: द डार्क साइड अनाहिता सक्सेना
शाकालाका बूम बूम शीना
हे बेबी विशेष उपस्थिति
2008 सी कम्पनी आइटम नंबर
मनी है तो हनी है श्रुति
गोलमाल रिटर्न्स मीरा
2009 पेइंग गेस्ट कल्पना
रन भोला रन
अनयूज्वल लव स्टोरी
वन नाइट अनारकली
2010 द क्वेस्ट औफ शेहेरज़ादे घोषित

रोचक तथ्य संपादित करें

  1. वह बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं जो खुलकर भारत में समलैंगिक अधिकार आंदोलन का समर्थन करती हैं।
  2. वह हिन्दी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाएं धाराप्रवाह के साथ बोल लेतीं हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The whole world knows me: Celina Jaitley". Sify.com. Indo-Asian News Service. 14 जुलाई 2008. मूल से 18 जुलाई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अप्रैल 2009.
  2. "Celina Jaitley". The Global Indian. मूल से 26 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 फरवरी 2009.
  3. "Celina Jaitley". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 10 दिसंबर 2002. मूल से 10 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 नवम्बर 2008. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  4. "Celina Jaitley talks about Twitter, LGBT issues". HeadlinesIndia. 14 सितंबर 2009. मूल से 22 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2009.
  5. ""Bollywood supports gay rights", says_Celina Jaitley". Sify. 29 जून 2009. मूल से 13 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2009.
  6. Hingorani, Piya (30 जून 2009). "Celina Jaitley campaigns for gay rights". CNN-IBN. मूल से 3 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2009.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

पूर्वाधिकारी
लारा दत्ता
मिस इन्डिया युनिवर्स
२००१
उत्तराधिकारी
नेहा धूपिया