सोमाली प्रदेश

इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे पूर्वी प्रदेश
सोमाली प्रदेश
ሶማሌ ክልል / Somali Kilil
मानचित्र जिसमें सोमाली प्रदेश ሶማሌ ክልል / Somali Kilil हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : जिजिगा (Jijiga)
क्षेत्रफल : २,७९,२५२ किमी²
जनसंख्या(२०१३):
 • घनत्व :
५३,१८,०००
 १९/किमी²
उपविभागों के नाम: अंचल (ज़ोन)
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): सोमाली (९५.९%)


सोमाली प्रदेश (Somali, ሶማሌ) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे पूर्वी प्रदेश है। २०१३ में लगाए गए अनुमान के अनुसार यहाँ के ९६.२३% लोग सोमाली जाति के हैं और ९५.९% सोमाली भाषा बोलते हैं। इस प्रदेश की उत्तरी और पूर्वी सरहद सोमालिया से लगती है। उत्तर में इसकी सीमा का एक भाग जिबूती से और दक्षिण में कीनिया से भी लगता है।[1]

अलगाववाद संपादित करें

प्रदेश के अन्दर कुछ गुट इसे इथियोपिया से अलग करके पड़ोसी सोमालिया में विलय करना चाहते हैं। १९७७-१९७८ काल में सोमालिया ने एक स्थानीय सोमाली विद्रोह का समर्थन करते हुए इस प्रदेश में अपने सैनिक प्रवेश करवा दिए जिस से 'ओगादेन युद्ध' छिड़ गया। उस काल में सोवियत संघ और क्यूबा इथियोपिया के मित्रपक्ष में थे और उनकी सहायता से इथियोपिया सोमालिया को खदेड़ने में सफल हो गया। वर्तमान में भी यहाँ कभी-कभी अलगाववादी हिंसा होती रहती है।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Tobias Hagmann, Mohamud H. Khalif: "State and Politics in Ethiopia's Somali region since 1991" Archived 2011-08-31 at the वेबैक मशीन, Bildhaan: the International Journal of Somali Studies, 6 (2006), p. 33
  2. Institutions of the Global South, Jacqueline Anne Braveboy-Wagner, pp. 165, Routledge, 2008, ISBN 9780203018422, ... Somalia had championed secessionist irredentist movements in Ethiopia and Kenya, to the point of invading the Ogaden, an area annexed by Ethiopia but with a heavy Somali population. The invasion in 1977 was repelled by Ethiopian troops with the help of their Soviet and Cuban allies ...