हेमिस राष्ट्रीय उद्यान

राष्ट्रीय उद्यान

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान या (हेमिस हाई आल्टीटयूड राष्ट्रीय उद्यान) भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के पूर्वी भाग में काफ़ी ऊंचाई में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह भारत में हिमालय के उत्तर में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, भारत में सबसे बड़ा अधिसूचित संरक्षित क्षेत्र (और इस प्रकार भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान) और नंदा देवी बायोस्फ़ियर रिजर्व और आसपास के संरक्षित क्षेत्रों के बाद दूसरा सबसे बड़ा सन्निहित संरक्षित क्षेत्र है। पार्क कई लुप्तप्राय स्तनधारियों की प्रजातियों सहित हिम तेंदुए का भी निवास स्थान है। यह भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान हैं। Jo ladkah m padta h

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान में स्तोक कांगड़ी
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
अवस्थितिलद्दाख़, भारत
निकटतम शहरलेह
क्षेत्रफल४४०० वर्ग कि.मी.
स्थापित१९८१
शासी निकायवन्यजीव संरक्षण विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार

स्थिति संपादित करें

उद्यान के उत्तर में सिंधु नदी बहती है और दक्षिण में ज़ांस्कर शृंखला है और इसके अंतर्गत मरखा, सुमदाह और रुम्बक के जलग्रह आते हैं।

विस्तार संपादित करें

सन् १९८१ में उद्यान की स्थापना हुयी और उस समय इसमें केवल मरखा और रुम्बक के जलग्रह सम्मिलित किये गये थे और इसका क्षेत्रफल मात्र ६०० वर्ग कि॰मी॰ था। सन् १९८८ में कुछ सन्निहित इलाके जोड़ दिये गये और इसका क्षेत्रफल ३३५० वर्ग कि॰मी॰ तक बढ़ गया। फिर सन् १९९० में इसका क्षेत्रफल बढ़ाकर ४४०० वर्ग कि॰मी॰ कर दिया गया और अब यह दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।[1]

विशेषता भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क संपादित करें

हिमिस नेशनल पार्क लद्दाख है और सबसे बड़ा टाइगर नेशनल पार्क नागार्जुन (आंध्र प्रदेश) राष्ट्रीय उद्यान है

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Snow Leopard". अभिगमन तिथि ०४/११/२०१२. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)[मृत कड़ियाँ]