<< अक्टूबर >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२
१३ १४ १५ १६ १७ १८ १९
२० २१ २२ २३ २४ २५ २६
२७ २८ २९ ३० ३१
2024

29 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 302वॉ (लीप वर्ष में 303 वॉ) दिन है। साल में अभी और 63 दिन बाकी है।

प्रमुख घटनाएँ संपादित करें

2015 चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

2012 शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।

2012 ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।

2008 असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

2005 दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।

2004 त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

2000 आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

1999 उड़ीसा में विध्वंसकारी समुद्री तुफान आया।

1997 पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।

1995 जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1994 न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।

1988 समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।

1985 मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म हुआ था.

1964 द स्टार ऑफ इंडिया (563.35 कैरेट (112.67 ग्राम) स्टार नीलम) और ईगल डायमंड (ईगल विस्कॉन्सिन में खोजा गया 16.25 कैरेट) न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय से चोरी हो गया है।

1964 अफ्रीकी देश तंगायिका-जांजीबार संयुक्त गणराज्य का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया किया गया।

1959 पहली लोक सभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ था।

1958 अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1955 बेल्जियम ने कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी।

1947 बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1945 विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।

1942 नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1923 ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र ने अपने पैर जमा लिए और आज ही के दिन देश गणराज्य बना.

1920 पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।

1911 अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ था.

1864 यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

1863 जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को 1863 में मंजूरी दी गई थी। 1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1794 - फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1792 कैप्टन जॉर्ज वैंकूवर की शिष्टमंडल अभियान के सदस्य लेफ्टिनेंट विलियम ब्रोटन ने ओरेगन, यूएस में एक चोटी का अवलोकन किया और ब्रिटिश एडमिरल सैमुअल हूड के बाद इसे माउंट हूड नाम दिया।

1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

जन्म संपादित करें

निधन संपादित करें

बाहरी कडियाँ संपादित करें