चौथे एशियाई खेल २४ अगस्त से ४ सितंबर, १९६२ तक जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों की उल्लेखनीय बात थी इस्राइल और ताइवान का खेलों से निष्कासन।

चौथे एशियाई खेल
मेजबान शहर जकार्ता, इण्डोनेशिया
प्रतिभागी देश १६
खिलाड़ी १, ४६०
स्पर्धाएँ १३ क्रीड़ाएँ
उद्घाटन समारोह २४ अगस्त
समापन समारोह ४ सितंबर
आधिकारिक उद्घाटन राष्ट्रपति सुकर्णो
खिलाड़ी शपथ -
मशाल जलाने वाला -
मुख्य आयोजक बुंग कर्णो स्टेडियम

अरब देशों और चीन के दबाव में आकर इण्डोनेशियाई सरकार ने इस्राइली और ताइवानी मण्डल को वीज़ा जारी नहीं किए। ऐसा करना एशियाई खेल महासंघ के नियमों के विरुद्ध था और स्वयं मेज़बान सरकार के उस वचन के विरुद्ध भी, जिसमें उसने उन देशों को भी आमन्त्रित करने का वचन दिया था जिनके साथ उसके राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं (इस्राइल, ताइवान और दक्षिण कोरिया)।

कुल १६ देशों के १, ४६० खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर बैडमिण्टन को पहली बार सम्मिलित किया गया था।

पदक तालिका संपादित करें

स्रोत: कुल पदक स्थिति - जकार्ता १९६२

 क्रमांक  टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
  जापान ७३ ६५ २३ १६१
  इण्डोनेशिया २१ २६ ३० ७७
  भारत १२ १३ २७ ५२
  फ़िलीपीन्स १६ २७
  दक्षिण कोरिया १५
  पाकिस्तान ११
  थाईलैण्ड १२
  मलाया १०
  बर्मा १०
१०   सिंगापुर
११   सिलोन
१२   हांगकांग
कुल १२७ १२६ १२८ ३८१