अंकोर (ख्मेर भाषा : អង្គរ = "राजधानी")[1][2] ख्मेर साम्राज्य की राजधानी थी। ख्मेर साम्राज्य लगभग ९वीं शताब्दी से १५वीं शताब्दी तक अपने उत्कर्ष पर था। अंकोर एक 'महानगर' था जिसमें वर्ष 1010 से 1220 तक के काल में विश्व की जनसंख्या का कम से कम 0.1% निवास करता था। इसी नगर में अंकोरवाट का मंदिर स्थित है जो कम्बोडिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

युनेस्को विश्व धरोहर स्थल
अंकोर
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम

अंकोर वाट मन्दिर

देश कम्बोडिया
प्रकार साम्स्कृतिक
मानदंड i, ii, iii, iv
सन्दर्भ 668
युनेस्को क्षेत्र एशिया-प्रशान्त
शिलालेखित इतिहास
शिलालेख 1992 (16वाँ सत्र)
संकटग्रस्त 1992–2004
१३वीं शताब्दी में दक्षिणपूर्व एशिया का मानचित्र
अंकोर थोम का दक्षिणी प्रवेश द्वार

'अंकोर' शब्द संस्कृत के 'नगर' से व्युत्पन्न है।[3]

अंकोर नगर के ध्वंसावशेष श्याम रीप (Siem Reap) नामक आधुनिक नगर के दक्षिण में वनों एवं खेतों के बीच स्थित है। अंकोर क्षेत्र में १००० से अधिक छोटे-बड़े मंदिर हैं। इनमें से अनेकों मन्दिरों का पुनर्निर्माण किया गया है। यहाँ प्रतिवर्ष लगभग २० लाख पर्यटक आते हैं। अंकोरवाट मंदिर तथा अंकोर थोम सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।

वर्ष 2007 में, अन्तरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने उपग्रह से प्राप्त फोटोग्राफ एवं अनेकों अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए यह निष्कर्ष निकाला था कि अंकोर, औद्योगीकरण के पूर्व के विश्व का सबसे बड़ा नगर था जिसका क्षेत्रफल कम से कम 1,000 वर्ग किलोमीटर (1.1×1010 वर्ग फुट) था।[4] अंकोर को एक 'जल नगर' के रूप में माना जाता है क्योंकि इसमें एक जटिल जल-प्रबन्धन व्यवस्था विद्यमान थी।[5]

मन्दिर संपादित करें


सन्दर्भ संपादित करें

  1. Headly, Robert K.; Chhor, Kylin; Lim, Lam Kheng; Kheang, Lim Hak; Chun, Chen. 1977. Cambodian-English Dictionary. Bureau of Special Research in Modern Languages. The Catholic University of America Press. Washington, D.C. ISBN 0-8132-0509-3
  2. Chuon Nath Khmer Dictionary (1966, Buddhist Institute, Phnom Penh)
  3. Benfey, Theodor (1866). A Sanskrit-English Dictionary: With References to the Best Edition of Sanskrit Author and Etymologies and Camparisons of Cognate Words Chiefly in Greek, Latin, Gothic, and Anglo-Saxon (reprint संस्करण). Asian Educational Services. पपृ॰ 453, 464. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 8120603702. मूल से 6 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 January 2016.
  4. Evans et al., A comprehensive archaeological map of the world's largest pre-industrial settlement complex at Angkor, Cambodia Archived 2017-04-22 at the वेबैक मशीन, Proceedings of the National Academy of Sciences of the USA, August 23, 2007.
  5. Evans, D., Pottier, C., Fletcher, R., Hensley, S., Tapley, I., Milne, A., & Barbetti, M. (2007). A comprehensive archaeological map of the world's largest pre-industrial settlement complex at Angkor, Cambodia. Proceedings of the National Academy of Sciences, 104(36), 14277-14282.

इन्हें भी देखें संपादित करें