अंग प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसका सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है। बौद्ध ग्रंथो में अंग और वंग को प्रथम आर्यों की संज्ञा दी गई है। महाभारत के साक्ष्यों के अनुसार आधुनिक भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया तथा संथाल परगना का प्रमंडलीय क्षेत्र अंगप्रदेश का क्षेत्र है। अंग की राजधानी चम्पापुरी हुआ करती थी। [क] यह जनपद मगध के अंतर्गत था। प्रारंभ में इस जनपद के राजाओं ने ब्रह्मदत्त के सहयोग से मगध के कुछ राजाओं को पराजित भी किया था किंतु कालांतर में इनकी शक्ति क्षीण हो गई और इन्हें मगध से पराजित होना पड़ा।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. नाहर, डॉ रतिभानु सिंह (1974). प्राचीन भारत का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास. इलाहाबाद: किताबमहल. पृ॰ 111-112.