अइज़ोल (Aizawl)  ( सुनें) भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है।[1][2]

अइज़ोल
Aizawl
अइज़ोल नगर के चित्र (ऊपर बायें से दक्षिणावर्त): पछुंगा विश्वविद्यालय प्रवेशद्वार, सोलोमन मन्दिर, अईज़ोल बाज़ार, अइज़ोल का रात्रि दृश्य, लेंगपुई विमानक्षेत्र का भवन
अइज़ोल नगर के चित्र (ऊपर बायें से दक्षिणावर्त): पछुंगा विश्वविद्यालय प्रवेशद्वार, सोलोमन मन्दिर, अईज़ोल बाज़ार, अइज़ोल का रात्रि दृश्य, लेंगपुई विमानक्षेत्र का भवन
अइज़ोल is located in मिज़ोरम
अइज़ोल
अइज़ोल
मिज़ोरम में स्थिति
निर्देशांक: 23°44′N 92°43′E / 23.73°N 92.72°E / 23.73; 92.72निर्देशांक: 23°44′N 92°43′E / 23.73°N 92.72°E / 23.73; 92.72
देश भारत
प्रान्तमिज़ोरम
ज़िलाअइज़ोल ज़िला
क्षेत्रफल
 • कुल129.91 किमी2 (50.16 वर्गमील)
ऊँचाई1132 मी (3,714 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल2,93,416
 • घनत्व234 किमी2 (610 वर्गमील)
भाषा
 • प्रचलितमिज़ो
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड796001
दूरभाष कोड0389
वाहन पंजीकरणMZ-01
लिंगानुपात1025/1000 /
जलवायुCwa
साक्षरता98.36%
वेबसाइटaizawl.nic.in

१८७१-७२ के दौरान मिज़ो मुखिया खालकोम के उपद्रवी व्यवहार के कारण ब्रिटिश लोगों ने एक चौकी बनायी जो कि बाद में अइज़ोल ग्राम कहलायी।[3] मिज़ो आदिवासियों के विरुद्ध ब्रिटिश सैन्य अभियान के दौरान १८९० में असम पुलिस के अधिकारी डेैली ने ४०० जवानों के साथ ब्रिटिश टुकड़ी को मदद भेजी। डेैली की अनुशंसा पर अइज़ोल की चौकी को और अधिक मजबूत बनाया गया। टुकड़ी ने यहाँ पर सुदृढ़ घेरेबंदी की तथा भवन बनवाये।[4] मेजर लोच के नेतृत्व में १८९२-९५ में अइज़ोल से सिलचर तक सड़क मार्ग बनावाया गया। भारतीय वायु सेना ने मार्च १९६६ में मिज़ो नेशनल फ्रण्ट विद्रोह के दौरान नगर में हवाई हमलें किये जिसके कारण विद्रोहियों को लुंगलेई तक पीछे हटना पड़ा।[5] १९६६ तक अइज़ोल एक बड़ा गाँव था मगर विदोह के बाद मिज़ो गाँवों का पुनर्गठन हुआ जिसके फलस्वरूप यह पहले कस्बा फिर एक नगर बना। १९७२ तक यह नगर असम का भाग था मगर मिज़ोरम के पहले केन्द्र शासित प्रदेश तत्पश्चात 20 फरवरी १९८७ को भारतीय संविधान के ५३वें संशोधन, १९८६ के फलस्वरूप राज्य बनने पर नगर यहाँ की राजधानी बना।[6]

यह नगर कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है। यह नगर समुद्र तल से ११३२ मीटर (३७१५ फीट) की ऊँचाई पर स्थित है तथा त्लावंग नदी घाटी पश्चिम में तथा तुईरिअल नदी घाटी पूर्व में स्थित है।

अइज़ोल
जलवायु सारणी (व्याख्या)
माजूजुसिदि
 
 
13.4
 
20
11
 
 
23.4
 
22
13
 
 
73.4
 
25
16
 
 
167.7
 
27
18
 
 
289.0
 
26
18
 
 
406.1
 
26
19
 
 
320.4
 
25
19
 
 
320.6
 
26
19
 
 
305.2
 
26
19
 
 
183.7
 
25
18
 
 
43.2
 
23
15
 
 
15.3
 
21
12
औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (°से.)
कुल वर्षा (मि.मी)
स्रोत: WMO

अइज़ोल की स्थिति व ऊँचाई के कारण यहाँ पर उपोष्णकटिबन्धीय जलवायु पायी जाती है। कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार यहाँ पर आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है मगर वर्षा बहुत होती है। ग्रीष्मकाल में तापमान 20–30 °से. (68–86 °फ़ै) के मध्य रहता है तथा शीतकाल में यह 11–21 °से. (52–70 °फ़ै) के मध्य रहता है।[7]

अइज़ोल के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
औसत उच्च तापमान °C (°F) 20.4
(68.7)
21.7
(71.1)
25.2
(77.4)
26.8
(80.2)
26.3
(79.3)
25.5
(77.9)
25.3
(77.5)
25.5
(77.9)
25.7
(78.3)
24.7
(76.5)
23.0
(73.4)
21.0
(69.8)
24.3
(75.7)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 11.4
(52.5)
12.8
(55)
15.6
(60.1)
17.5
(63.5)
18.1
(64.6)
18.9
(66)
19.1
(66.4)
19.1
(66.4)
19.2
(66.6)
18.0
(64.4)
15.1
(59.2)
12.2
(54)
16.4
(61.5)
औसत वर्षा मिमी (इंच) 13.4
(0.528)
23.4
(0.921)
73.4
(2.89)
167.7
(6.602)
289.0
(11.378)
406.1
(15.988)
320.4
(12.614)
320.6
(12.622)
305.2
(12.016)
183.7
(7.232)
43.2
(1.701)
15.3
(0.602)
2,161.4
(85.094)
औसत वर्षण दिवस 0.5 2.1 5.0 8.4 12.8 19.4 19.3 19.6 17.2 10.6 1.8 0.4 117.1
स्रोत: विश्व मौसम विज्ञान संगठन[8]

नगर दृश्य

संपादित करें
ज़ेमबाक से ली गयी अइज़ोल नगर की चित्रमाला

जनसांख्यिकी

संपादित करें
अइज़ोल में धर्म
धर्म प्रतिशत
इसाई
  
93.63%
हिन्दू
  
4.14%
मुस्लिम
  
1.52%
बौद्ध
  
0.45%
उल्लेख नहीं किया
  
0.11%
अन्य
  
0.09%
सिक्ख
  
0.03%
जैन
  
0.02%

२०११ की जनगणना के अनुसार अइज़ोल नगर की जनसंख्या २९३,४१६ है, जिसमें पुरुष १४४,९१३ (४९.३९%) तथा महिलाएँ १४८,५०३ है। साक्षरता दर ९८.३६% तथा लिंगानुपात १०२५ महिला प्रति १००० पुरुष है। ६ वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मध्य लिंगानुपात ९८३ महिला प्रति १००० पुरुष है। विभिन्न आदिवासी समूहों के मिज़ो लोग नगर की जनसंख्या में बहुसंख्यक हैं। नगर में ईसाई धर्म के अनुयायी बहुसंख्यक हैं। ये कुल जनसंख्या का ९३.६३% बनाते हैं। इसके बाद हिन्दू हैं जो कि कुल जनसंख्या के ४.१४% हैं। तत्पश्चात मुस्लिम १.५२%, बौद्ध ०.४५%, अन्य ०.०९%, सिक्ख ०.०३% तथा जैन ०.०२% हैं। ०.११% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।

इनर लाइन परमिट

संपादित करें

सरकारी कर्मचारी के अतिरिक्त मिज़ोरम में प्रवेश हेतु घरेलू पर्यटकों को इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की आवश्यकता पड़ती है। आईएलपी को सम्बन्धित अधिकारियों से नयी दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, गुवाहाटी, शिलांग तथा सिलचर में प्राप्त किया जा सकता है। यह अइज़ोल के निकटतम लेंगपुई विमानक्षेत्र पर पधारने के बाद भी प्राप्त किया जा सकता है।[9]

विदेशी नागरिकों को अपने आगमन से २४ घण्टे के अंदर मिज़ोरम के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पंजीकरण करवाना पड़ता है। परन्तु चीन, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के नागरिकों को राज्य में प्रवेश से पूर्व भारत के गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है।[9]

हवाई मार्ग

संपादित करें

अइज़ोल हवाई मार्ग द्वारा लेंगपुई विमानक्षेत्र से जुड़ा है, जो कि इसका निकटतम विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र, शिलांग विमानक्षेत्र तथा इम्फ़ाल विमानक्षेत्र द्वारा जुड़ा है। तीन विमान कम्पनियाँ एयर इण्डिया, जेट एयरवेज तथा स्पाइस जेट लेंगपुई विमानक्षेत्र से नियमित रूप से हवाई सेवा का संचालन करती है। २०१२ में पवन हंस नामक हेलिकॉप्टर सेवा प्रारम्भ हुई[10] जो नगर को लुंगलेई, लॉङ्गतलाई, सइहा, चॉङ्गते, सेरछिप, चम्फाई, कोलासिब, खवज़ोल, नगोपा तथा ह्नाहथिआल को जोड़ती है।[11][12]

रेलमार्ग

संपादित करें

अइज़ोल का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बैराबी है। भारत सरकार ने बैराबी-सैरंग रेलमार्ग पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है जिससे अइज़ोल सहित पूरे राज्य को बेहतर रेल सम्पर्क सुविधा प्राप्त होगी।[13] इस परियोजना को २०२० तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नगर में बेहतर सम्पर्क हेतु ज़ेमबाक से कुलिकावन तक ५ किमी लम्बी अइज़ोल मोनोरेल का भी प्रस्ताव है।[14]

सड़क मार्ग

संपादित करें

अइज़ोल असम के सिलचर से राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ द्वारा, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से राष्ट्रीय राजमार्ग ४० द्वारा तथा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से राष्ट्रीय राजमार्ग १५० द्वारा जुड़ा है।

समाचारपत्र

संपादित करें

मिज़ो और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाले अइज़ोल कुछ समाचारपत्र निम्नलिखित हैं:[15]

  • वनग्लैनी[16]
  • द ज़ोज़म टाइम्स[17]
  • द अइज़ोल पोस्ट[18]
  • खापुई अव
  • मिज़ो अर्सी
  • मिज़ो एक्सप्रेस
  • ज़ावलैदी
  • ज़ोज़म वीकली[19]
  • ज़ोरम थलिर्तु
  • सकेइबनेइ
  • एंटलंग

आकाशवाणी अपने स्टूडियो से नियमित रूप से कार्यक्रम प्रसारित करता है। एफएम ज़ोअवी यहाँ का प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन है।[20]

दर्शनीय स्थल

संपादित करें

अइज़ोल के प्रमुख दर्शनीय स्थल निम्न हैं:

  • बड़ा बाज़ार
  • मिज़ोरम राज्य संग्रहालय
  • रिएक
  • दुर्तलांग पहाड़ियाँ
  • हमुइफांग
  • बेरावातलंग
  • बकतवांग गाँव
  • सोलोमन मन्दिर
  • खुआंगचेरा पुक
  • फॉकलैण्ड अमयुज़मेंट पार्क
 
मिज़ोरम विश्विद्यालय प्रवेशद्वार

यहाँ पर सरकारी व निजी दोनों ही विद्यालय हैं। उच्च शिक्षा के लिये भी कई कॉलेज हैं। २००१ में स्थापित मिज़ोरम विश्विद्यालय से यहाँ के सभी कॉलेज सम्बद्ध हैं। पछुंगा विश्वविद्यालय कॉलेज यहाँ का सबसे पुराना शिक्षण संस्थान है जो कि १९५८ में स्थापित हुआ था। इसके पश्चात १९७५ में अइज़ोल कॉलेज की स्थापना हुई। मिज़ोरम विधि कॉलेज यहाँ के विद्यार्थियों को कानून की शिक्षा उपलब्ध करवाता है।[21] भारतीय पत्रकारिता संस्थान तथा राष्ट्रीय प्रौद्यिगिकी संस्थान मिज़ोरम भी यहाँ के प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं। फल्कावन में चिकित्सा कॉलेज भी खोलने का प्रस्ताव है।[22]

 
लाममुआल स्टेडियम

फुटबॉल यहाँ का सर्वप्रिय खेल है। यहाँ के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय लीगों में खेलते हैं। यहाँ के प्रसिद्ध खेल मैदान व क्लब निम्नलिखित हैं:

खेल मैदान

संपादित करें
  1. राजीव गाँधी स्टेडियम, मुआलपुई में स्थित २०,००० दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम[23]
  2. हवला इण्डोर स्टेडियम: यहाँ का सबसे बड़ा इण्डोर स्टेडियम है, जहाँ बास्केटबॉल, बैडमिण्टन और बॉक्सिंग के लिये सुविधा उपलब्ध है।
  3. लाममुआल स्टेडियम एक मंजिला खेल मैदान है जहाँ ५००० दर्शकों के बैठने के लिये स्थान है।
टीम खेल लीग आयोजक
मिज़ोरम फुटबॉल टीम फुटबॉल संतोष ट्रॉफी राजीव गाँधी स्टेडियम, मुआलपुई
अइज़ोल एफसी फुटबॉल आई-लीग राजीव गाँधी स्टेडियम, मुआलपुई
चनमारी एफसी फुटबॉल मिज़ोरम प्रीमियर लीग लाममुआल स्टेडियम
दिनथर एफसी फुटबॉल मिज़ोरम प्रीमियर लीग लाममुआल स्टेडियम
  1. "Mizoram: Past and Present," Hargovind Joshi, Mittal Publications, 2005, ISBN 9788170999973.
  2. "A Sociological Understanding of North East India," Dr. Karabi Konch, Notion Press, 2019, ISBN 9781646787593.
  3. के॰ सी॰ काबरा (2008). Economic Growth of Mizoram: Role of Business & Industry. Concept Publishing Company. ISBN 9788180695186. 2 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 मई 2018.
  4. The Making of Aijal Archived 2013-11-12 at the वेबैक मशीन
  5. हैमलेट बारेह (2001). Encyclopaedia of North-East India: Mizoram. मित्तल प्रकाशन. pp. 206–216. ISBN 978-81-7099-787-0.
  6. "Mizoram To Be 23rd State Of India, Tribal Customs Protected". एपीएन न्यूज़. 28 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 20 अगस्त 2012.
  7. "Aizawl - the State Capital". Mizoram. मूल से से 7 अक्टूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 November 2012.
  8. "विश्व मौसम सूचना केन्द्र–अइज़ोल". विश्व मौसम विज्ञान संगठन. मूल से से 6 मई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 मई 2014.
  9. "Inner Line Permit (ILP): Mizoram". mizoram.nic.in. 11 मई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2018-01-08.
  10. "MIZORAMA HELICOPTER SERVICE TUR CHIEF MINISTER IN HAWNG". Mizoram DIPR. मूल से से 12 दिसम्बर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 August 2012.
  11. "Nilaini atangin 'Helicopter Service". द ज़ोज़म टाइम्स. मूल से से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 अगस्त 2012.
  12. "Mizoram Chhunga Helicopter Service Scheduled Thar". DIPR: Govt of Mizoram. मूल से से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 सितम्बर 2015. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  13. PTI. "Broad gauge track project in Mizoram to be over by March 2015". CNN IBN Live. मूल से से 26 जनवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 August 2012.
  14. Our Special Correspondent (2011-03-21). "The Telegraph - Calcutta (Kolkata) | Northeast | Monorail project for Aizawl". Telegraphindia.com. मूल से से 18 मई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2012-12-24. {{cite web}}: |author= has generic name (help)
  15. "Accredited Journalists". DIPR Mizoram. मूल से से 19 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर 2012. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  16. "Vanglaini - Mizo Daily Since 1978". vanglaini.org. मूल से से 1 अप्रैल 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 जून 2010.
  17. "The Zozam Times". मूल से से 7 जनवरी 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 सितम्बर 2012. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  18. "The Aizawl Post". मूल से से 3 जनवरी 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 सितम्बर 2012. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  19. "Zozam Weekly". मूल से से 18 मई 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 सितम्बर 2012. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  20. "AIR buatsaih FM Zoawi chu le". वनग्लैनी. मूल से से 29 मई 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 अगस्त 2012.
  21. The Mizoram University Act of 25 अप्रैल 2000 Archived 2012-08-03 at the वेबैक मशीन
  22. "CENTRAL HEALTH SERVICES LEH AIIMS DOCTOR TEN CHIEF MINISTER HMU". DIPR. मूल से से 1 फरवरी 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 अगस्त 2012. {{cite web}}: Check date values in: |archivedate= (help)
  23. tirhkahthawla. "Mualpui Stadium Design". misual.com. मूल से से 27 मई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 अगस्त 2012.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें