अकतोबे ओब्लिसी
Ақтөбе облысы
मानचित्र जिसमें अकतोबे ओब्लिसी Ақтөбе облысы हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : अकतोबे
क्षेत्रफल : ३,००,६०० किमी²
जनसंख्या(२००५):
 • घनत्व :
६,७८,९००
 २.३/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: १२
मुख्य भाषा(एँ): कज़ाख़, रूसी


अकतोबे प्रांत (कज़ाख़: Ақтөбе облысы, अंग्रेज़ी: Aktobe Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अकतोबे नाम का शहर ही है। इस प्रांत से इलेक नदी (Ilek river) निकलती है जो यूराल नदी की एक महत्त्वपूर्ण उपनदी है। इस प्रान्त में तेल की खाने हैं और उनसे प्रांत को अच्छी आमदनी हो जाती है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ की आलिया मोल्दागुलोवा (Али́я Молдагу́лова, Aliya Moldagulova) नामक स्त्री सोवियत लाल सेना में एक मशहूर निशानेबाज़ थी और प्रांत में जगह-जगह उसके नाम के स्मारक हैं।[1]

नाम की उत्पत्ति संपादित करें

कज़ाख़ भाषा में 'अक़ तोबे (Ақ төбе)' का मतलब 'सफ़ेद पहाड़' होता है। इसमें बिंदु वाले 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिंदु-रहित 'क' के उच्चारण से अलग होता है और 'क़रीब' और 'क़ीमत' जैसे शब्दों के 'क़' जैसा होता है।

समुदाय संपादित करें

सन् २००९ की जनगणना के हिसाब से इस प्रांत के ७९% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे। इनके अलावा यहाँ रूसी, तातार, यूक्रेनी, जर्मन, कोरियाई, यहूदी, अरमेनियाई, चेचेन और मोलदोवी लोग भी रहते हैं।

अकतोबे प्रांत के कुछ नज़ारे संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Bradt Travel Guide: Kazakhstan, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... significant oil reserves in Aktobe Region ... sites linked with female sniper Aliya Moldagulova, around whom there is something of a personality cult ...