अज़रबाइजान का राष्ट्रीय कला संग्रहालय

अज़रबाइजान का राष्ट्रीय कला संग्रहालय (अज़ेरी: Azərbaycan Milli İncəsənət Muzeyi), अज़रबाइजान का सबसे बड़ा कला संग्रहालय है। [1] इसकी स्थापना बाकू में सन 1936 में हुई थी। इसका नाम रुस्तम मुस्तफायेव के नाम पर रखा गया था जो अजरबाइजान के एक प्रमुख दृष्य डिजाइनर एवं थिएटर कलाकार थे।[1]यह संग्रहालय १९वीं शताब्दी में बने दो भवनों में है जो बिलकुल पास-पास खड़े हैं। इस संग्रहालय में १५ हजार से अधिक वस्तुओं का संग्रह है जिनमें से ३ हजार से अधिक वस्तुएँ संग्रहालय के ६० कक्षों में स्थायी रूप से प्रदर्शित हैं। लगभग १२ हजार वस्तुएँ भण्डार में रखी हुईं हैं। इस संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुएं समय-समय पर बदली जाती रहतीं हैं।[2]

अज़रबाइजान का राष्ट्रीय कला संग्रहालय
Azərbaycan Milli İncəsənət Muzeyi
डी बाउरे महल - अज़रबाइजान का राष्ट्रीय कला संग्रहालय का पहला भवन
नक्शा
स्थापित1936
अवस्थितिनियाजी गली 9/11,
बाकू, अज़रबाइजान
प्रकारकला संग्रहालय
संग्रह का आकार15,000 वस्तुएँ: 3,000 वस्तुएँ प्रदर्शित हैं (12,000 वस्तुएँ भण्डार में)
सार्वजनिक परिवहन पहुंचसाँचा:Bahnlinie Icheri Sheher metro station
जालस्थलNationalmuseum.az

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Azerbaijan Soviet Encyclopedia. State Publishing House of the Council of Ministers of Azerbaijan SSR. 1976. पपृ॰ 1st vol, p. 144.
  2. "Breathing Life Back Into Art: The National Art Museum". Azer.com. अभिगमन तिथि 2008-04-06.