अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य

अज़रबैजान (आधिकारिक नाम : अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य ; अज़ेरी: Азәрбајҹан Совет Сосиалист Республикасы / Azərbaycan Sovet Sosialist Respublikası, रूसी: Азербайджанская Советская Социалистическая Республика [АзССР] ; या 'सोवियत अज़रबैजान') सन १९२२ से लेकर सन १९९१ तक सोवियत संघ का एक गणराज्य था। इसका निर्माण 28 अप्रैल 1920 को हुआ था। निर्माण के बाद दो वर्ष तक यह एक स्वतंत्र देश रहा, जिसके बाद इसे आर्मेनियाई एसएसआर, और जॉर्जियाई एसएसआर सहित ट्रान्सकॉकेशियन एसएफएसआर में सम्मिलित कर लिया गया।

अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य
Azerbaijan Soviet Socialist Republic

Азәрбајҹан Совет Сосиалист Республикасы (language?)
Азербайджанская Советская Социалистическая Республика ([[error: ru not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help) भाषा|error: ru not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help)]])
ध्वज State emblem
(1978–1991)
राष्ट्रवाक्य: Бүтүн өлкәләрин пролетарлары, бирләшин! (Azerbaijani)
Bütün ölkələrin proletarları, birləşin! (transliteration)
"Proletarians of all countries, unite!"
राष्ट्रगान: (1944–1991)
Азәрбајҹан Совет Сосиалист Республикасынын Һимни
Azərbaycan Sovet Sosialist Respublikasının Himni
"Anthem of the Azerbaijan Soviet Socialist Republic"
अवस्थिति: अजरबैजान एसएसआर
अवस्था स्वतंत्र राज्य (1920–1922)
Part of the Transcaucasian SFSR (1922–1936)
Union republic (1936–1991)
De facto sovereign entity (1989–1991)
राजधानीBaku
निवासी Azerbaijani
Soviet
सरकार
विधान मण्डल Supreme Soviet
मुद्रा Soviet ruble (руб) (SUR)
दूरभाष कूट 7 892/895

दिसम्बर 1922 में ट्रान्सकाकेसियाई एसएसआर नवनिर्मित सोवियत संघ का भाग बन गया। अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य का संविधान ९वें असाधारण अखिल-अज़रबैजान सोवियत कांग्रेस द्वारा 14 मार्च 1937 को स्वीकृत किया गया था। 5 फरवरी 1991 को अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य का नम बदलकर अज़रबैजान गणराज्य कर दिया गया। यह परिवर्तन अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य की सर्वोच्च सोवियत द्वारा द्वारा लिए गए निर्णय संख्या 16-XII के आधार पर किया गया।[1] अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणराज्य का संविधान 1995 में समाप्त कर दिया गया और अज़रबैजान का संविधान लागू किया गया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Decision of Supreme Soviet of Azerbaijan Republic (5 February 1991)" (PDF). Administrative Department of the President of Republic of Azerbaijan, Presidential Library (Azerbaijani में). पृ॰ 46. मूल (PDF) से 8 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 June 2017.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)