अनारकली सूट के कपड़े, विशेष रूप से भारत की महिलायें उपयोग करती हैं। यह एक लंबी बाजू वाली काॅलर-रहित कमीज है जो 'कुर्ता' के नाम से प्रसिद्ध है। भारत की यह पोशाक भारतीय संस्कृति का भी एक हिस्सा है। और लोग इसे बहुत शौख से पहनते है यह पुराण फैशन है जो इस समय ट्रेंडिंग मैं चल रहा है

विशेषताएं संपादित करें

कुर्ता जो आवरण का एक मुख्य हिस्सा है, यह सिल्क, मखमल, जियोर्जट, शिफॉन, क्रेप, ब्रोकेड, चंदेरी या कपास , किसी भी प्रीमियम कपड़ा सामग्री से बनाया हुआ होता है। यह इस तरह से सिलाया जाता है कि ब्रेस्ट के ऊपरी हिस्से पर फिट हो जाता है और नीचे का हिस्सा पैर के पास ढीले से रहता है। निचला हिस्सा वर्तुलाकार रूप में एक अलग कपड़ा होता है जो चुन्नट से बनी हुई एक छतरी के समान लगती है। अधिकांश अनारकली कुर्ते किसी भी औरत की कमर को सूट करने के लिये तैयार किये गये हैं।

इसके अलावा, नेक्लैन के पैटर्न एवं आस्तीन में रूपांतर कराने से इस पोशाक की सुंदरता और भव्यता बढ़ती है।

फैशन और शादी डिजाइनर सूट बहुत शान से कुंदन कढ़ाई के साथ बनाई जाती है ,जो कि जरदोजी और कुंदन कढ़ाई का एक संयोजन है; जरी बॉर्डर जो सोने और चांदी के धागे का उपयोग कर बनाई हुई एक पारंपरिक कढ़ाई है; सेक्विन जो विभिन्न आकारों की माला से बांधा और सजावट किया गया है;[1][2]

अनारकली सूट के नीचे का हिस्सा जो 'चूड़ीदार' है, एक पतलून के रूप में बनाया गया है, आम तौर पर लंबा होता है। फैलाव देने के लिए अतिरिक्त लंबाई कड़ी कर दी जाती है और एड़ियों पर जोड़ दिया जाता है।

टखने पर ये अतिरिक्त परतें चूड़ियों की तरह दिखने के कारण ,यह चूड़ीदार के नाम से पहचाना जाता है।

इतिहास संपादित करें

अनारकली सूट का उद्भव मुगल काल में हुआ था और यह नाम अकबर, जो मुगल वंश के सम्राटों में से एक थे, की उपपत्नी - जिसका नाम अनारकली था - उसकी याद में दिया गया है। यह माना जाता है कि अनारकली ईरान राष्ट्र की थीं और उनका असली नाम नादिरा बेगम या शरफ-उन-निस्सा था।[3]

उनकी सुंदरता और अनार जैसे रंग के कारण , वह अकबर के दरबार में 'अनारकली' के नाम से प्रसिद्ध थीं। फिर भी, इस कुख्यात ऐतिहासिक चरित्र की कहानी शोकपूर्ण रूप में समाप्त हो गई। जब बहुतों ने माना कि, उन्हें अकबर के बड़े बेटे राजकुमार सलीम (जहांगीर) के साथ व्यभिचारी संबंध होने के कारण दीवार में जिंदा दफना दिया गया था। कुछ ने यह सोच लिया था कि उनकी मौत बीमारी से हुई , जब अकबर डेक्कन यात्रा करने के लिए चले गये थे।

चर्चित फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में आकर्षक और सुंदर मधुबाला ने अनारकली की भूमिका निभाने के दौरान जो पोशाक पहना था , वह बहुत प्रसिद्ध हुआ, और यही कारण है कि भारतीय फैशन बाजार में अनारकली सूट की शुरुआत हुई।

फैशन और रुझान संपादित करें

यह लोकप्रिय पोशाक अपने बहुमुखी आकर्षण के लिए जाना जाता है जिसे फैशन और रुझान में परिवर्तन के अनुसार उचित रूप से डिजाइन किया जाता है। आज-कल अनारकली सूट कई प्रकार में उपलब्ध हैं जैसे :[4]

  • चूड़ीदार अनारकली सूट
  • ब्राइडल अनारकली सूट
  • जालीदार अनारकली सूट
  • कढाई किये अनारकली सूट

लोकप्रियता संपादित करें

अनारकली सूट बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से जरूरत से ज्यादा लोकप्रिय हैं और किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त रूप से डिजाइन किया गया है। ये फिल्म सितारों जैसे ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि अनेकों द्वारा इष्टता से पहना जाता है।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "शादी के लिए शानदार डिजाइनर नेट अनारकली सूट संग्रह". ड्रेसटॉप२४ .कॉम. मूल से 31 मई 2015 को पुरालेखित.
  2. "अनारकली सूट". मिरराव.कॉम. मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित.
  3. "लेजेंड: अनारकली: मिथ, रहस्य और इतिहास". डौन .कॉम. मूल से 1 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१४.
  4. "अनारकली सूट के कई प्रकार". शॉपिंग .रेडिफ .कॉम.
  5. "अबू जानी और संदीप खोसला के अनारकली सूट में ऐश्वर्या राय". बोल्डस्काय.कॉम. मूल से 8 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ जनवरी २०१५.