अन्नामी पहाड़ियाँ

इंडो-चाइना में 1,100 किमी लंबी पर्वत श्रृंखला

अन्नामी पहाड़ियाँ (वियतनामी: Dãy Trường Sơn, लाओ: ພູຫລວງ, अंग्रेज़ी: Annamite Range) दक्षिणपूर्वी एशिया के हिन्दचीन क्षेत्र के पूर्वी भाग में एक 1,100 किलोमीटर (680 मील) तक चलने वाली पर्वतमाला है। यह लाओस, वियतनाम और पूर्वोत्तरी कम्बोडिया के एक छोटे इलाक़े पर विस्तृत है। लाओस के सिएंगखुअंग प्रान्त में खड़ा 2,598 मीटर (8,524 फ़ुट) ऊँचा फू बिया इस पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है।[1]

अन्नामी पर्वतमाला
ພູຫລວງ
Dãy Trường Sơn
Annamite Range
वियतनाम के पू मत राष्ट्रीय उद्यान में अन्नामी पहाड़ियाँ
उच्चतम बिंदु
शिखरफू बिया
ऊँचाई2,598 मी॰ (8,524 फीट)
निर्देशांक18°35′30″N 103°48′0″E / 18.59167°N 103.80000°E / 18.59167; 103.80000निर्देशांक: 18°35′30″N 103°48′0″E / 18.59167°N 103.80000°E / 18.59167; 103.80000
माप और विस्तार
लंबाई1,100 कि॰मी॰ (680 मील) NW/SE
चौड़ाई130 कि॰मी॰ (81 मील) NE/SW
भूगोल
देश लाओस,  वियतनाम,  कम्बोडिया
भूविज्ञान
चट्टान पुरातनताट्राइऐसिक युग

पर्यावरण संपादित करें

अन्नामी पहाड़ियों में दो भूमीय पारिक्षेत्र (ईको-रीजन) आते हैं। एक मौसमी उष्णक्षेत्रीय वन (seasonal tropical forest), जिसमें गर्मियों में वर्षा और सर्दियों में शुष्की रहती है। दूसरा अन्नामी पर्वत आर्द्र वन (Annamite Range Moist Forests Ecoregion), जो स्वयं दो पारिक्षेत्रों में विभाजित है: दक्षिणी अन्नामी पर्वत आर्द्र वन और उत्तरी अन्नामी पर्वत आर्द्र वन। इन क्षेत्रों में कई ऐसे प्राणी रहते हैं जो केवल यहाँ या समीपी क्षेत्रों में ही मिलते हैं, जैसे कि अन्नामी ख़रगोश, साओला (हिरण व बकरी जैसा एक प्राणी), डूक लंगूर, गौर, चीनी पैंगोलिन और हिन्दचीनी बाघ[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Southern Annamites montane rain forests, Wayback Machine archive copy
  2. "WWF - Annamite Range Moist Forests". मूल से 8 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 नवंबर 2016.