अभिनव मनोहर

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

अभिनव मनोहर (जन्म 16 सितंबर 1994) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।[2][3] उन्होंने 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए 16 नवंबर 2021 को अपने ट्वेंटी20 में पदार्पण किया, जहां उन्होंने नाबाद 70 के साथ मैच में शीर्ष स्कोर किया।[4] जबकि उन्होंने 19 दिसंबर 2021 को कर्नाटक के लिए 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने लिस्ट ए क्रिकेट करियर की शुरुआत की।[5] वहीं फरवरी 2022 को, उन्हें 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की नीलामी में गुजरात टाइटन्स द्वारा खरीदा गया और 28 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पदार्पण किया।[6]

अभिनव मनोहर
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम अभिनव मनोहर[1]
जन्म 16 सितम्बर 1994 (1994-09-16) (आयु 29)
बैंगलोर, कर्नाटक, भारत
बल्लेबाजी की शैली दांये हाथ से
गेंदबाजी की शैली लेग ब्रेक गूगली
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2021/22–वर्तमान कर्नाटक
2022 गुजरात टाइटन्स
स्रोत : क्रिकइंफो, 28 मार्च 2022

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Abhinav Manohar Sadarangani". CricBuzz. अभिगमन तिथि 12 February 2022.
  2. "Abhinav Manohar". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. अभिगमन तिथि 22 November 2021.
  3. "Abhinav Manohar makes opportunity count". टाइम्स ऑफ इंडिया. अभिगमन तिथि 22 November 2021.
  4. "Preliminary quarter final, Delhi, Nov 16 2021, Syed Mushtaq Ali Trophy". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. अभिगमन तिथि 22 November 2021.
  5. "Preliminary quarter final, Jaipur, Dec 19 2021, Vijay Hazare Trophy". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 19 December 2021.
  6. "4th Match (N), Wankhede, Mar 28 2022, Indian Premier League, LSG vs GT, live score, 2022". ईएसपीएन क्रिकइन्फो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 28 मार्च 2022.