अमीन सयानी

भारतीय रेडियो व्यक्तित्व

अमीन सयानी (21 दिसंबर 1932 - 20 फरवरी 2024) भारत के एक मशहूर रेडियो संचालक या अनाउन्सर थें। इन्होंने सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम "बिनाका गीतमाला" रेडियो सिलोन से प्रसारित होता था।[2] इनकी नकल कर आज भी कई रेडियो संचालक खुद को संवारने में कामयाब हुए हैं। इनके बात करने की शैली "बहनों और भाइयो" की काफ़ी सराही गई। इन्हों ने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 स्पाट्स या जिंगल्स किये। इनका रेडियो सफ़र 1951 में शुरू हुआ था।

अमीन सयानी

Ameen Sayani in 2012
जन्म 21 दिसम्बर 1932
भारत
मौत 20 फ़रवरी 2024(2024-02-20) (उम्र 91 वर्ष)[1]
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारती
शिक्षा Scindia School
शिक्षा की जगह सेंट जेवियर्स महाविद्यालय, मुंबई
पेशा रेडियो संचालक या अनाउन्सर
कार्यकाल 1952–2024
जीवनसाथी रमा (स्वर्गीय)
वेबसाइट
Ameen Sayani


निधन

अमीन सायानी का निधन 91 वर्ष की अवस्था मे ह्रदयाघात के कारण हुआ, मंगलवार 20 फरवरी 2024 की रात उन्हें मुंबई स्थित उनके आवास पर हार्ट अटैक आया, उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनका इलाज करने का प्रयास किया गया लेकिन देर रात उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि अगले दिन 21 फरवरी को उनके पुत्र राजिल सायानी ने की

  1. Ameen Sayani, Iconic Radio Presenter And Voice Of 'Geetmala', Passes Away At 91
  2. "Veteran broadcaster Ameen Sayani gets Padma Shri". Thaindian News. 26 January 2009. Archived from the original on 1 फ़रवरी 2009. Retrieved 26 January 2009.