अमेरिकी युद्ध स्मारक

युद्ध स्मारक

अमेरिकी युद्ध स्मारक (अंग्रेज़ी: American War Memorial), अधिक औपचारिक रूप से नेवल मौन्युमेन्ट ऐट जिब्राल्टर (अंग्रेज़ी: Naval Monument at Gibraltar, हिन्दी: जिब्राल्टर में नौसेना स्मारक), ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर की लाइन वॉल सड़क पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। प्रथम विश्व युद्ध स्मारक अमेरिकन बैटल मौन्युमेन्ट्स कमीशन (अमेरिकी युद्ध स्मारक आयोग) के लिए वर्ष 1933 में बनाया गया था तथा इसके फैलाव में शहर की प्रमुख दीवार लाइन वॉल कर्टेन का एक हिस्सा भी आता है। इसका निर्माण महान लड़ाई के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की नौसेनाओं के जिब्राल्टर के समीप बनाए गए सफ़ल गठबंधन के स्मरण के लिए किया गया था। स्मारक का उद्घाटन 1937 में हुआ था। इकसठ वर्ष पश्चात, नवम्बर 1998 में स्मारक एक और अनावरण समारोह का स्थान था जिसमें मित्रपक्ष राष्ट्रों के उत्तरी अफ़्रीका पर किए गए आक्रमण (ऑपरेशन टॉर्च) के स्मरण में यहाँ एक कांस्य पट्टिका स्थापित की गई थी। यह अनावरण समारोह उस सप्ताह के अंत के अंत में हुए विभिन्न आयोजनों में से एक था जिनके अतिथियों में यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

नेवल मौन्युमेन्ट ऐट जिब्राल्टर
American War Memorial

अमेरिकी युद्ध स्मारक
निर्देशांक 36°08′36″N 5°21′16″W / 36.143322°N 5.354450°W / 36.143322; -5.354450
स्थिति लाइन वॉल सड़क, जिब्राल्टर
अभिकल्पना पॉल फिलिपे क्रेट
प्रकार सैन्य
सामग्री चूना पत्थर
निर्माण पूर्ण 1933
उद्घाटन तिथि 1937
समर्पित प्रथम विश्व युद्ध
द्वितीय विश्व युद्ध

वर्णन संपादित करें

 
वास्तुकार पॉल फिलिपे क्रेट, 1910

अमेरिकी युद्ध स्मारक (दाईं ओर चित्रित) प्रथम विश्व युद्ध का एक नौसेना स्मारक है जो औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर की लाइन वॉल सड़क के अंत के नजदीक में स्थित है।[1][2][3] यह अधिक औपचारिक तौर पर नेवल मौन्युमेन्ट ऐट जिब्राल्टर (जिब्राल्टर में नौसेना स्मारक) के शीर्षक से जाना जाता है। यह स्मारक लाइन वॉल कर्टेन में निगमित किया गया था।[4][3] स्मारक का निर्माण फ़्रांसीसी मूल के यूनीवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया के प्रोफेसर व वास्तुकार पॉल फिलिपे क्रेट (1876 – 1945) ने किया था। क्रेट (बायीं ओर चित्रित) ने स्मारक का डिजाइन अमेरिकन बैटल मौन्युमेन्ट्स कमीशन (अमेरिकी युद्ध स्मारक आयोग) की तरफ से तैयार किया था और इस स्मारक का निर्माण 1933 में पूरा हुआ था।[3][5][6] स्मारक की मेहराब पर स्थापित शिलालेख वर्णित करती है कि इसका निर्माण सयुंक्त राज्य अमरीका ने अमेरिकी और ब्रिटिश नौसेनाओं की विश्व युद्ध के दौरान जिब्राल्टर के पड़ोस में हासिल की गईं उपलब्धियों और साहचर्य के स्मरण में करवाया था।[7][8]

उद्घाटन संपादित करें

7 अक्टूबर 1937 को अमेरिकन बैटल मौन्युमेन्ट्स कमीशन ने इस स्मारक को समर्पित किया था। उस दिन रियर एडमिरल आर्थर फिलिप फेयरफील्ड (1877 – 1946) ने जनरल जॉन जोसेफ "ब्लैक जैक" पर्शिंग (1860 – 1948) की तरफ़ से उद्घाटन भाषण दिया था।[8][9][10][11] अन्य वक्ताओं में जिब्राल्टर के राज्यपाल जनरल सर चार्ल्स हैरिंगटन (1940 – 1872) भी शामिल थे। समर्पण समारोह में अन्य सैन्य अधिकारियों सहित, विदेशी कौंसल और अमेरिकी व ब्रिटिश सैनिकों ने भाग लिया था। स्मारक के अनावरण के दौरान दोनों राष्ट्रों, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम, के राष्ट्रीय गानों का बैंड द्वारा प्रतिपादन हुआ था।[8][12][13]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "List of Crown Dependencies & Overseas Territories". fco.gov.uk. Foreign & Commonwealth Office. मूल से 3 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  2. John Roach (13 सितम्बर 2006). "Neandertals' Last Stand Was in Gibraltar, Study Suggests". news.nationalgeographic.com. National Geographic Society. मूल से 14 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  3. "Monuments - American War Memorial". gibraltarinformation.com. Gibraltarinformation.com. मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  4. "Naval Monument at Gibraltar". abmc.gov. American Battle Monuments Commission. मूल से 15 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  5. "The American War Memorial". aboutourrock.com. About Our Rock. मूल से 31 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  6. "Selected Works of Paul Philippe Cret and his Students". design.upenn.edu. Architectural Archives of the University of Pennsylvania Exhibitions. मूल से 19 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  7. "File:American War Memorial 3.jpg". commons.wikimedia.org. Wikimedia Commons. मूल से 25 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  8. "U.S. War Memorial at Gibraltar". The Glasgow Herald. 7 अक्टूबर 1937. अभिगमन तिथि 8 सितंबर 2012.
  9. "Arthur P. Fairfield". findagrave.com. Find A Grave. मूल से 5 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  10. "USS Raleigh CL-7". historycentral.com. Navalhistory.com, by MultiEducator Inc. मूल से 6 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  11. "General John J. Pershing (1860-1948)". pbs.org. PBS (Public Broadcasting Service). मूल से 19 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  12. "HARINGTON, Gen Sir Charles Harington (1872-1940)". kingscollection.org. King's College London. मूल से 13 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.
  13. Ross Dix-Peek. "Southern Africa's Redcoat Generals South African- and Rhodesian-born General-Officers of the British Army, the Royal Air Force and the Royal Navy 1856-2007". rapidttp.co.za. The South African Military History Society. मूल से 13 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2012.