अरहई या अर झील (洱海, Erhai Lake) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में स्थित एक पहाड़ी झील है।

अरहई झील
अरहई झील is located in पृथ्वी
अरहई झील
अरहई झील
स्थानयुन्नान
निर्देशांक25°45′48″N 100°11′15″E / 25.76333°N 100.18750°E / 25.76333; 100.18750निर्देशांक: 25°45′48″N 100°11′15″E / 25.76333°N 100.18750°E / 25.76333; 100.18750
मुख्य अन्तर्वाहमिजू नदी, मीत्सी नदी, बोलोऊ नदी
मुख्य बहिर्वाहयांगबी नदी
द्रोणी देशचीन
अधिकतम लम्बाई४० किमी
अधिकतम चौड़ाई८ किमी
सतही क्षेत्रफल२५० किमी
औसत गहराई११ मीटर (३६ फ़ुट)
जल आयतन२.५ किमी
तट लम्बाई1११६ किमी
सतही ऊँचाई१,९७२ मीटर (६,४७० फ़ुट)
द्वीपगुआनयिन गे, जिन्सुओ, नानझाओ, शिआओपुतुओ
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है

झील का नाम संपादित करें

ध्यान दें कि 'हई' का मतलब 'झील' होता है (उदाहरण: चिंगहई झील) इसलिए औपचारिक रूप से इसे 'अरहई' या 'अर झील' कहा जाता है न कि 'अरहई झील'। पुराने ज़माने में इस झील को येयूज़े झील और कुनमिंग झील भी बुलाया जाता था।

विवरण संपादित करें

अर झील का क्षेत्रफल २५० वर्ग किमी है। इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में ४० किमी और पूर्व-पश्चिम दिशा में ८ किमी है। दिआंची झील के बाद यह चीन की दूसरी सबसे बड़ी पहाड़ी झील है। अर झील चांगशान की पहाड़ी शृंखला और दाली शहर से लगती है। इस झील में उत्तर से मिजू नदी और मीत्सी नदी और पूर्व से बोलोऊ नदी पानी लाती हैं। दक्षिण से यान्गबी नदी इस से पानी ले जाती है और आगे जाकर लान्तसांग नदी से मिलती है (जिसका नाम आगे चलकर मीकांग नदी है)। दाली शहर भी इसी झील के किनारे स्थित है।

अरहई स्थानीय बइ लोगों के लिए खाने का स्रोत है और वे अपने मछली पकड़ने के दिचास्प तरीके के लिए जाने जाते हैं। यह बड़े पक्षियों को मछली पकड़ना सिखाते हैं। इनकी गर्दनों में एक छल्ली डाली जाती है जो उन्हें आसानी से सांस तो लेने देती है लेकिन उन्हें मछली निग़लने नहीं देती। नानझाओ राज्य के ज़माने में यह झील एक शाही हिरण उद्यान का हिस्सा हुआ करती थी।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. National Geographic Traveler: China, Damian Harper, pg=266, National Geographic Books, 2007, ISBN 978-1-4262-0035-9, ... Dali sits near the shore of Erhai Lake (Erhai Hu), a ten-minute cycle ride away. The best views of it are from the Zhonghe Temple. Cormorant fishing is popular here ...