अल्जीरिया विमान दुर्घटना २०१४

11 फ़रवरी 2014 को अल्जीरियाई एयरफॉर्स लोकहीड सी-130 हर्क्यूलस विमान अल्जीयर्स से 500 किमी पूर्व औम अल-बुआगी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।[2] प्रारम्भिक ख़बरों में 100 यात्रियों सहित चालक दल के सदस्य सवार बताये गए थे।[1][3] विमान में कुछ सैनिक और उनके परिवार सवार थे।[4] कॉन्सटेन्टाइन और औम अल-बुआगी के बीच विमान से संपर्क टूट गया। प्राथमिक समाचारों के अनुसार खराब मौसम को विमान हादसे का कारण बताया गया है।[5] लेकिन बाद में प्राप्त आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बचाव कर्मियों ने 76 शव प्राप्त किये और विमान में सवार कुल लोगों की संख्या 78 बताई गई जिनमें से एक सुरक्षित रह पाया।[6][7] कुछ प्रत्येक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान पहाड़ी से टकराया।[6][8][9][10]

2014 अल्जीरिया सी-130 हर्क्यूलस विमान दुर्घटना

एक अल्जीरियाई एयरफोर्स सी-130, दुर्घटना में शामिल विमान सदृश विमान
दुर्घटना सारांश
तिथि 11 फ़रवरी 2014 (2014-02-11)
स्थल अल्जीयर्स से 500 किमी पूर्व औम अल-बुआगी
यात्री 78
कर्मीदल 4
हताहत 77
उत्तरजीवी 1[1]
यान का प्रकार लोकहीड सी-130 हर्क्यूलस
पंजीकरण संख्या 7टी-ड्ब्ल्यूएचएम
उड़ान उद्गम तमन्रसेट, अल्जीरिया
बारास्ता ओउर्गला, अल्जीरिया
गंतव्य कॉन्सटेन्टाइन, अल्जीरिया

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Algerian army plane crashes - dozens dead, one survivor" [अल्जीरियाई सैनिक विमान दुर्घटनाग्रस्त - दर्जनों की मौत, एक बचा] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी न्यूज़. 12 फ़रवरी 2014. मूल से 11 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  2. "ASN Aircraft accident Lockheed C-130H-30 Hercules 7T-WHM Aïn Kercha" (अंग्रेज़ी में). Aviation Safety Network. मूल से 29 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  3. "At least 103 dead after military plane crashes in Algeria". वॉयस ऑफ़ रसिया. 11 फ़रवरी 2014. मूल से 27 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  5. "TV: Over 100 feared dead as military plane crashes in Algeria (UPDATE)" (अंग्रेज़ी में). ट्रेण्ड न्यूज़ एजेंसी. 11 फ़रवरी 2014. मूल से 5 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  6. "Single survivor after at least 77 killed in military plane crash in Algeria" (अंग्रेज़ी में). आरटी नेटवर्क. 11 फ़रवरी 2014. मूल से 29 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  7. "अल्जीरिया विमान हादसे में 77 लोगों की मौत, सामने आईं तस्वीरें". दैनिक भास्कर. 12 फ़रवरी 2014. मूल से 12 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 फ़रवरी 2014.
  8. "अल्जीरिया: विमान दुर्घटना में 77 की मौत". बीबीसी हिन्दी. 11 फ़रवरी 2014. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 फ़रवरी 2014.
  9. "अल्जीरिया में विमान दुर्घटना में 128 मरे". रेडियो ईरान. 11 फ़रवरी 2014. मूल से 25 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.
  10. "अल्जीरिया में विमान दुर्घटना में 128 मरे". रेडियो रूस. 11 फ़रवरी 2014. मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2014.