अल्बर्टा विलियम्स किंग

अल्बर्टा क्रिस्टीन विलियम्स किंग (13 सितंबर, 1904 - 30 जून, 1974) एक अमरीकी नागरिक अधिकार संगठनकर्ता थीं। वे मार्टिन लूथर किंग जूनियर की माँ और मार्टिन लूथर किंग सीनियर की पत्नी के रूप में जानी जाती हैं। उनके सबसे बड़े बेटे मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के छह साल बाद 23 वर्षीय मार्कस वेन चेनॉल्ट ने चर्च में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।[1]

अल्बर्टा विलियम्स किंग

वर्ष 1962 में अबेनेज़र में अल्बर्टा विलियम्स किंग
जन्म अल्बर्टा क्रिस्टीन विलियम्स
13 सितम्बर 1904
अटलांटा, जॉर्जिया, संयुक्त राज्य
मौत जून 30, 1974(1974-06-30) (उम्र 69)
अटलांटा, जॉर्जिया, संयुक्त राज्य
मौत की वजह हत्या
समाधि साउथ व्यू-सेमेटरी
शिक्षा स्पेलमैन सेमिनरी
हैम्पटन यूनिवर्सिटी
मॉरिस ब्राउन कॉलेज (बी.ए.)
जीवनसाथी मार्टिन लूथर किंग सीनियर. (वि॰ 1926)
बच्चे क्रिस्टीन किंग फैरिस
मार्टिन लूथर किंग जूनियर
अल्फ्रेड डैनियल विलियम्स किंग
साउथ व्यू-सेमेटरी

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

अल्बर्टा क्रिस्टीन विलियम्स का जन्म 13 सितंबर 1904 को हुआ था।[2] वे रेवरेंड एडम डैनियल विलियम्स और जेनी सेलेस्टे (पार्क्स) विलियम्स की बेटी थीं। रेवरेंड एडम डैनियल विलियम्स को अटलांटा, जॉर्जिया में एबेनेज़र बपतिस्त चर्च के प्रचारकों में से एक माना जाता है। अल्बर्टा ने स्पेलमैन सेमिनरी से शिक्षा प्राप्त की।

विवाह संपादित करें

अल्बर्टा की मुलाकात मार्टिन लूथर किंग से हुई, जिन्हें उस समय माइकल किंग के नाम से जाना जाता था। स्नातक करने के बाद उन्होंने एबेनेज़र बपतिस्त चर्च में मार्टिन लूथर किंग के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी।

व्यवसाय संपादित करें

उन्होंने 1926 में अपनी शादी से पहले कुछ समय के लिए पढ़ाया था जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया क्योंकि स्थानीय स्कूल बोर्ड ने विवाहित महिलाओं को पढ़ाने से रोक दिया था।

देहांत संपादित करें

अल्बर्टा किंग की 30 जून 1974 को 69 वर्ष की आयु में ओहियो के 23 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति मार्कस वेन चेनॉल्ट ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. विनचेस्टर, साइमन (2014-07-01). "मार्टिन लूथर किंग की माँ की चर्च में हत्या: पुरालेख से, 1 जुलाई 1974". द गार्जियन (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0261-3077. अभिगमन तिथि 2021-01-23.
  2. यूनिवर्सिटी, स्टैनफ़ोर्ड (2017-06-22). "अल्बर्टा विलियम्स का जन्म". द मार्टिन लूथर किंग जूनियर, रिसर्च एंड एजुकेशन इंस्टिट्यूट (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-01-23.
  3. पॉल, डैलेनी (2022). "श्रीमती मार्टिन लूथर किंग सीनियर की हत्या।". द दकैतुर रिव्यू. न्यूज़पेपर्स.कॉम. न्यूयॉर्क टाइम्स. पृ॰ 6. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें