अहंकार (1995 फ़िल्म)
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "अहंकार" 1995 फ़िल्म – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
अहंकार 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन आशिम सामंत (शक्ति सामंत के पुत्र) ने किया और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, ममता कुलकर्णी, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर और मोहनीश बहल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अहंकार | |
---|---|
![]() अहंकार का पोस्टर | |
निर्देशक | आशिम एस सामंत |
लेखक | राजीव कौल |
निर्माता | शक्ति सामंत |
अभिनेता |
मिथुन चक्रवर्ती, ममता कुलकर्णी, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, मोहनीश बहल |
संगीतकार | अनु मलिक |
प्रदर्शन तिथियाँ |
25 अगस्त, 1995 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
संक्षेप संपादित करें
यह एक महिला, उसके सौतेले बेटे, उसके सगे बेटे, बेटी और शराबी पति की कहानी है। एक अजीब दुर्घटना होती है, जहां प्रभात (मिथुन चक्रवर्ती), अपनी सौतेली माँ को बचाने में गूँगा हो जाता है। एक दयालु कारखाना मालिक उसे नौकरी देता है, जिससे वो अपने सौतेले भाई, बहन और सौतेली माँ का पालन-पोषण करता है, जबकि उसके पिता जेल में हैं। प्रभात अपने मालिक को धोखा देने की साजिश को उजागर कर लेता है और अपराधी को जेल में डाल देता है। इसके चलते वो अपने घर में प्रतिशोध आमंत्रित करता है।
फिर जब आभारी मालिक उसे व्यवसाय के प्रबंधक के पद की पेशकश करता है, तो प्रभात अपने सौतेले भाई सूर्या (मोहनीश बहल) को नौकरी दिलवा देता है। उसके बाद जल्द ही खुद की ही नौकरी से हाथ धो बैंठता है। नैना (ममता कुलकर्णी), प्रभात के बचपन की दोस्त, उससे प्यार करती है और उसके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन का स्रोत है। वह उसके लिये अपने माता-पिता की अस्वीकृति से भी लड़ती है। जालसाजों के एक समूह से प्रभावित होकर सूर्या धोखाधड़ी करता है।
मुख्य कलाकार संपादित करें
- मिथुन चक्रवर्ती — प्रभात
- ममता कुलकर्णी — नैना
- प्रेम चोपड़ा — प्रेम चोपड़ा
- मोहनीश बहल — सूर्या
- गुलशन ग्रोवर — ज्वाला
- अरुणा ईरानी — गंगा
- डेज़ी ईरानी — चँदा
- सुनीला — अनु
- दिनेश हिंगू — विक्रम
- टीकू तलसानिया — नैना के पिता
- अजीत वाच्छानी — गंगा का पति
संगीत संपादित करें
सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत अनु मलिक द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "तेरे अंदर मेरी जान" | उदित नारायण, अलका याज्ञनिक | 5:19 |
2. | "रामा रामा हाय" | पूर्णिमा | 5:10 |
3. | "ओह बाम्बा ओह" | कुमार सानु, साधना सरगम, अनु मलिक | 6:59 |
4. | "नशा नशा (अहंकार)" | सुनीता राव | 6:04 |
5. | "मम्मी ने पूछा" | साधना सरगम | 6:39 |
6. | "प्यार इसका नाम है" | साधना सरगम, अभिजीत | 7:54 |