१९२७ में संस्थापित आइबिरिया स्पेन की राजकीय विमान सेवा है मैड्रिड में स्थित यह एरलाइन्स अपने मुख्य आधार स्थलों बरजस एरपोर्ट और बार्सिलोना एल प्राट एरपोर्ट से कई सारे अंतराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ाने संचालित करती है। [2]

आइबिरिया
IATA
IB
ICAO
IBE
कॉलसाइन
आइबिरिया
स्थापना २८ जून १९२७
केन्द्र अडोल्फो सुआरेज़ मेड्रिड–बर्जस एयरपोर्ट
प्रमुख शहर बार्सिलोना-El परैत एयरपोर्ट
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. Iberia Plus/इंटरनेशनल एयरलाइन्स ग्रुप#लॉयल्टी प्रोग्राम
विमानक्षेत्र लाउंज Sala VIP
एलाइंस नवर्ल्ड
सहयोगी
  • आइबिरिया रीजनल
  • आइबिरिया एक्सप्रेस
  • आइबिरिया कार्गो
बेड़े का आकार 79 (excluding subsidiaries)
गंतव्य 89 (excluding subsidiaries)
कंपनी का नारा ¿Y mañana, te imaginas?
(एंड टुमारो, कैन यू इमेजिन?)
मातृ कंपनी इंटरनेशनल एयरलाइन्स ग्रुप
मुख्यालय

MV49 Business Park

सिउडाड लिनेल, मेड्रिड, स्पेन[1]
प्रमुख व्यक्ति
  • Antonio Vázquez Romero
जालस्थल iberia.com

आइबिरिया रीजनल (एक स्वतंत्र विमान सेवा एर नॉस्टरम द्वारा संचालित) और आइबिरिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर यह आइबिरिया समूह का निर्माण करती है। आइबिरिया समूह ३९ से अधिक देशों के ९० से अधिक गंतव्यों तक सेवा प्रदान करता है। कई अन्य एरलाइन्स के साथ कोड समझौते के आधार पर यह ९० दूसरे गंतव्यों तक की यात्रा सुविधा भी प्रदान प्रदान करता है।

८ अप्रैल २०१० को यह सूचना सार्वजनिक की गयी कि ब्रिटिश एरलाइन्स के साथ आइबिरिया के विलय के लिए समझौता हो गया और इस विलय के परिणाम स्वरूप आमदनी के आधार पर विश्व के तीसरे सबसे बड़े एरलाइन्स समूह का निर्माण होगा।

२९ नवंबर २०११ को दोनों एरलाइन्स के शेयर धारकों ने इस विलय को मंज़ूरी दे दी। जनवरी २०११ में नयी संयुक्त संस्था इंटरनॅशनल एरलाइन्स ग्रूप की स्थापना की गयी हालाँकि दोनों एरलाइन्स अब भी अपने ब्रांड नेम से ही सेवाएँ संचालित करती हैं। [3]

इस एरलाइन्स का मुख्य कार्यालय एम वी. ४९ बिज़्नेस पार्क मॅड्रिड में स्थित है २०१३ में इस एरलाइन्स में खर्चों में कमी की लिहाज से मॅड्रिड के सॅलमेंका डिस्ट्रिक्ट के कॅमपोज़ वेलज़क़ुज़ स्थित अपना पुराना मुख्य कार्यालय बदल दिया था।

स्वामित्व संपादित करें

३ अप्रैल २००१ को आइबिरिया का निजीकरण कर दिया गया और यह मॅड्रिड के आइबिक्स-३५ स्टॉक इंडेक्स में शामिल कर ली गयी।

इसके प्रमुख शेयर धारक थे - काजा मॅड्रिड– २३.४५%, ब्रिटिश एरवेस १३.२%, एस ई पी आई– ५.२%, एल कोर्टे इंगलस– २.९०%। [4]

बाद में ब्रिटिश एरवेज ने आइबिरिया [5] में अमेरिकन एरलाइन्स की बकाया साझेदारी को १३ मिलियन पौंड चुका कर खरीद लिया। इसके बाद इसकी आइबिरिया में साझेदारी १०% के आसपास पहुँच गयी और इसे

इसके बोर्ड में दो निदेशक नियुक्त करने का अधिकार भी प्राप्त हो गया।

जुलाई २००८ में ब्रिटिश एरवेज और आइबिरिया ने परस्पर विलय की घोषणा की, अप्रैल २०१० में विलय को अंतिम रूप दिया गया और जुलाई २०१० में युरोपियन कमिशन और युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ ट्रॅन्स्पोर्टेशन ने इसे अपनी अनुमति प्रदान की और साथ ही अमेरिकन एरलाइन्स के साथ इसके मार्गों के तारतम्य को साधने का काम शुरू किया गया। [6] ६ अक्तूबर २०१० से ब्रिटिश एरवेज, आइबिरिया और अमेरिकन एरलाइन्स के गठबंधन ने औपचारिक रूप से कम शुरू कर दिया। इस गठबंधन के परिणामस्वरूप ब्रिटिश एरवेज को सालाना ३३० मिलियन पौंड की बचत होती है साथ ही आइबिरिया के साथ विलय के कारण और २३० मिलियन पौंड की बचत का अनुमान था।

विलय से पूर्व ब्रिटिश एरवेज की आइबिरिया में १३.५% की हिस्सेदारी थी। विलय के बाद इसे इंटरनॅशनल एरलाइन्स ग्रूप में ५५% की भागेदारी मिली और के बाकी हिस्सेदारों के पास ४५% हिस्सा गया। [7]

सहायक कंपनिया और गठबंधन संपादित करें

आइबिरिया के पास कम लागत वाली एरलाइन्स उएलिंग के ९.४९% हैं। बाकी के ९०.५१ इसकी मूल कंपनी इंटरनॅशनल एरलाइन्स ग्रूप के पास है। ऐसा इस लिए किया गया ताकि इंटरनॅशनल एरलाइन्स ग्रूप के पास १००% हिस्सेदारी ना हो और बाकी शेयर इसके भागीदारो के पास ही रहे। इसके अतिरिक्त रॉयल एर मारोक में भी आइबिरिया की ०.९५% भागीदारी है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Airline Membership". IATA. मूल से 12 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2016.
  2. "डायरेक्टरी: वर्ल्ड एयरलाइन्स". फ्लाइट इंटरनेशनल. २००७-०४-०३. पपृ॰ 91–92.
  3. "IAG शेयर्स बिगिन ट्रेडिंग, रिप्लेसिंग BA एंड आइबिरिया". BBC न्यूज़ ऑनलाइन. २४ जनुअरी २०११. मूल से 25 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जनुअरी २०१२. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  4. "इनिशिओ-आइबिरिया". Grupo.iberia.es. मूल से 25 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१३-०४-०३.
  5. "आइबिरिया विमान सेवाओं के बारे में जानकारी". क्लेरट्रिप.कॉम. २५ जुलाई २०१२. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ अक्टूबर २०१६.
  6. रौली, इम्मा (१५ जुलाई २०१०). "EC अप्प्रोवेस BA अलायन्स विथ अमेरिकन एयरलाइन्स एंड आइबिरिया". डी टेलीग्राफ. लन्दन. मूल से 4 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ जुलाई २०१०.
  7. "BA एंड आइबिरिया एग्री मर्जर डील". BBC न्यूज़. १२ नवम्बर २००९. मूल से 26 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अक्टूबर २०११.