आईआरएनएसएस-1बी एक भारतीय कृत्रिम उपग्रह है जो कि भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (अंग्रेज़ी: Indian Regional Navigational Satellite System) अथवा इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-आईआरएनएसएस के लिए छोड़े जाने वाले उपग्रहों की श्रंखला में दूसरा है।

इस उपग्रह का प्रक्षेपण 04 अप्रैल 2014 को सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र, श्रीहरिकोटा से किया गया।[1]

आईआरएनएसएस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित, एक क्षेत्रीय स्वायत्त उपग्रह नौवहन प्रणाली है जो पूर्णतया भारत सरकार के अधीन होगी। इसका उद्देश्य देश तथा देश की सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक के हिस्से में इसके उपयोगकर्ता को सटीक स्थिति की सूचना देना है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "इसरो ने नैविगेशन सैटलाइट IRNSS 1C को किया लॉन्च". नवभारत टाईम्स. 16 अक्टूबर 2014. मूल से 2 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अक्टूबर 2014.