आईएनएस अरिघाट

आइ एन एस अरिधमन अरिहन्त-क्लास के दूसरे पनडुब्बी हैं। यह दूसरे परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल ह

आईएनएस अरिघात (INS Arighat) अरिहंत श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी है।[7][8][9] यह भारत द्वारा निर्मित की जा रही दूसरी परमाणु ऊर्जा वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। [10] इसे विशाखापत्तनम में जहाज निर्माण केंद्र पर परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण करने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।[1] इस पनडुब्बी में इसके पूर्ववर्ती आईएनएस अरिहंत की तुलना में मिसाइल की संख्या दोगुनी होगी, जिससे इसे और अधिक मिसाइलों को ले जाने की क्षमता मिल जाएगी। इस पनडुब्बी का कोडनेम S3 रखा गया था।


अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी का एक मॉडल
देश (भारत)
नाम: आईएनएस अरिघाट
निर्माता: जहज़ निर्माण केंद्र (एसबीसी), विशाखापत्तनम, भारत[1]
निर्दिष्ट: 2011[2]
लांच: 19 नवंबर 2017
विनियुक्त: अनुमान 2021
स्थिति: तैयार है।[3]
सामान्य विशेषताएँ
प्रकार: बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी
बीम: 15 मी॰ (49 फीट)
प्रारूप: 10 मी॰ (33 फीट)
स्थापित शक्ति: 1 × दबावित जल रिएक्टर[4]
प्रणोदन:
चाल:
  • सतह पर: 12 नॉट (22 किमी/घंटा) से 15 नॉट (28 किमी/घंटा)
  • जलमग्न पर: 24 नॉट (44 किमी/घंटा)
  • परास: खाद्य आपूर्ति के अलावा असीमित
    परख गहराई: 300 मी॰ (980 फीट) से 400 मी॰ (1,300 फीट) के बीच
    अस्र-शस्र:

    मिसाइल: 24 × के15 एसएलबीएम (750-1900 किमी या 405-1026 मील सीमा) या 8 × के-४ एसएलबीएम[4][5] (विकास जारी है)

    टॉरपीडो: 6 × 21" (533 मिमी) टारपीडो ट्यूब – अनुमानित 30 लोड (टारपीडो, मिसाइल या खाने)[6]

    पनडुब्बी को मूल रूप से आईएनएस अरिदमन नाम से जाना जाता था लेकिन इसके लॉन्च होने पर इसे आईएनएस अरिघाट नाम दिया गया था। इस पनडुब्बी को 2021 में आई एन एस विक्रांत के साथ सेवा में शामिल किया जाएगा।

    पनडुब्बी में एक सात ब्लेड प्रोपेलर होगा जो दबावित जल रिएक्टर द्वारा संचालित होगा। सतह पर यह 12-15 समुद्री मील (22-28 किमी/घंटा) की अधिकतम गति प्राप्त कर सकती है और जलमग्न होने पर 24 समुद्री मील (44 किमी/घंटा) गति प्राप्त कर सकती है।[11]

    पनडुब्बी में अपने कूबड़ पर आठ लांच ट्यूब होंगे। यह 24 के-15 सागरिका मिसाइलों (रेंज-750 किमी)[12] या विकासाधीन 8 के-4 मिसाइल (रेंज-3,500 किमी) तक ले जा सकती है।[13]

    आई एन एस अरिघाट 2010 में विशाखापत्तनम आउटफिटिंग हो रही थे तब नौसेना द्वारा बताया गया की पनडुब्बी को 2011 के बीच में लॉन्च किया जायेगा। इस कार्यक्रम में और देरी के कारण अक्टूबर 2017 यह जानकारी आई के इसे नवम्बर या दिसम्बर में लॉन्च किया जायेगा और ये आउटफिटिग में जायेगा। लेकिन 2016 में इसे लॉन्च किया जा चुका था। पांच साल की टेस्टिंग केे बाद 2021 में उसे नौसेना में समलित किया जाएगा। इसे के साथ ही आई एन एस विक्रांत और आई एन एस विशाखापत्तनम को सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। [14][15][16][17][18] [19]

    इन्हें भी देखें

    संपादित करें
    1. S. Anandan (14 January 2012). "Second nuclear submarine headed for year-end launch". The Hindu. Archived from the original on 2 जून 2013. Retrieved 2 June 2013.
    2. PETR TOPYCHKANOV (15 July 2015). "Indo-Russian naval cooperation: Sailing high seas". Russia&India Report. Retrieved 15 July 2015.[मृत कड़ियाँ]
    3. "भारत बना रहा है दूसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन-देश – IBN Khabar". Khabar.ibnlive.in.com. 2 June 2013. Archived from the original on 15 अप्रैल 2015. Retrieved 2 जून 2017.
    4. "India to achieve N-arm triad in February". The Times of India. 2 January 2012. Archived from the original on 15 अक्तूबर 2013. Retrieved 2 June 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
    5. "Livefist – Indian Defence & Aerospace: MAG REPORT: India's Secret K-Missile Family". Livefist.blogspot.com. 21 November 2010. Archived from the original on 28 दिसंबर 2010. Retrieved 2 June 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archivedate= (help)
    6. Pike, John (27 July 2009). "Advanced Technology Vessel (ATV)". Globalsecurity.org. Archived from the original on 29 अगस्त 2011. Retrieved 2 June 2013.
    7. "Needed, a nuclear triad". Sunday-guardian.com. Archived from the original on 3 मई 2014. Retrieved 2 June 2013.
    8. General, Lt. "Indian Navy's Capability Perspective – SP's Naval Forces". Spsnavalforces.net. Archived from the original on 3 जुलाई 2013. Retrieved 23 June 2013.
    9. "India To Construct Two More Arihant Nuclear Submarines For Navy". Defence Now. 28 February 2012. Archived from the original on 12 जुलाई 2015. Retrieved 2 June 2013.
    10. "Ensuring India's Qualitative Military Edge". SHARNOFF'S GLOBAL VIEWS. Archived from the original on 27 फ़रवरी 2014. Retrieved 9 June 2013.
    11. "SSBN Arihant Class Submarine, India". naval-technology.com. Archived from the original on 2 मई 2013. Retrieved 2 June 2013.
    12. "The secret undersea weapon". India Today. 17 January 2008. Archived from the original on 31 दिसंबर 2011. Retrieved 2 June 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
    13. "The secret 'K' missile family". India Today. 20 November 2010. Archived from the original on 7 अगस्त 2011. Retrieved 2 June 2013.
    14. Work on second nuclear sub reactor begins Archived 2018-08-07 at the वेबैक मशीन Deccan Herald 1 December 2014
    15. "India's Second Nuclear Submarine INS Aridhaman set for Soft launch in 2016". idrw.org. Archived from the original on 19 दिसंबर 2015. Retrieved 17 December 2015. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
    16. Sandeep, Unnithan (2020-08-24). "The ATV project was Atmanirbhar since its inception: Vice Admiral PC Bhasin (retd)". India Today. Retrieved 2020-08-24.
    17. Gupta, Shishir (2021-03-10). "Eye on China, India's plan for 6 nuclear-powered attack submarines back on track". Hindustan Times. New Delhi. Retrieved 2021-03-11.<ref name="launched"
    18. Pubby, Manu (2020-02-21). "India's Rs 1.2 lakh crore nuclear submarine project closer to realisation". The Economic Times. Retrieved 2020-02-21.
    19. "A bigger nuclear submarine is coming". The Hindu. 2017-10-15. Retrieved 2017-10-15.